Today in Politics : हरियाणा की नायब सिंह सरकार आज साबित करेगी बहुमत, 11 बजे से शुरू होगा सत्र
Today in Politics: पीएम मोदी की आज गुजरात और असम में तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं। पीएम आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के तहत 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, ये परियोजनाएं मोदी सरकार के मेगाकार्यक्रम में से एक हैं।

इस खास मौके पर वो देश के सभी युवाओं को संबोधित भी करेंगे। आपको बता दें कि तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं से लाखों की संख्या में जॉब पैदा होंगे, इसलिए ये युवाओं के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है, साथ ही ये इको-सिस्टम को मजबूत करने का काम करेगा।
आज विश्वास मत साबित करेंगे नए CM नायब सैनी
जहां पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है, वहीं आज हरियाणा में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद नायब सैनी को सीएम की कुर्सी सौंपी गई। बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया, कहा जा रहा है कि दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव की सीट शेयरिंग को लेकर तनाव चल रहा था।
भाजपा का दावा है कि उसके पास पूरा समर्थन है
फिलहाल भाजपा का दावा है कि उसके पास पूरा समर्थन है। आज नए सीएम नायब सैनी को सदन में बहुमत साबित करना है, इसलिए आज हरियाणा सरकार ने एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है।
हरियाणा में भाजपा के पास कुल 41 विधायक हैं
मालूम हो कि 90 विधानसभा वाले हरियाणा में भाजपा के पास कुल 41 विधायक हैं, उसका दाना है कि उसे 7 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। सरकार बनाने के लिए 47 सीटों की जरूरत है, ऐसे में निर्दलीय विधायकों की संख्या मिलाकर भाजपा के पास सीटों की संख्या पहुंचती है 48। आपको बता दें कि जेजेपी के पास 10 विधायक थे लेकिन अब उनके अलग होने से भाजपा पर कौोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
धुले में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में हैं, आज वो न्याय यात्रा के तहत धुले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी संबोधित करेंगे। एक दिन पहले राहुल गांधी की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार में थी, जो कि कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। फिलहाल न्याय यात्रा से जुड़ी जानकारी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।












Click it and Unblock the Notifications