Today in Politics: PM मोदी आज सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में होंगे शामिल, हरियाणा का भी करेंगे दौरा

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (11 मार्च) को सुबह 10 बजे सशक्त नारी - विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे। ये कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसके अलावा पीएम मोदी नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसामें 'नमो ड्रोन दीदियों' द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे।

देशभर में 11 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां भी एक साथ ड्रोन प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपेंगे।

Today in Politics

बता दें कि नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का लाया गया पहल है। इस वजह से पीएम मोदी लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे।

पीएम मोदी एसएचजी को लगभग 2,000 करोड़ रुपये की पूंजी सहायता निधि भी वितरित करेंगे। इसके अलाव पीएम मोदी हर जिले में बैंकों द्वारा स्थापित बैंक लिंकेज शिविरों के जरिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को रियायती ब्याज दर पर लगभग 8,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन भी देंगे।

PM मोदी करेंगे हरियाणा का दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के गुरुग्राम का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे देश में विस्‍तारित एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा की खंड का उद्घाटन करेंगे। 8 लेन द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किमी लम्‍बे हरियाणा खंड का निर्माण 4,100 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परियोजना में 10.2 किमी लंबे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) और 8.7 किमी लंबे बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) से खेड़की दौला तक के दो पैकेज शामिल हैं। ये दिल्ली और गुरुग्राम बाईपास में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सीधे कनेक्टिविटी भी देगा।

पीएम मोदी अलग-अलग राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। जो इस प्रकार हैं...

  • आंध्र प्रदेश में 14,000 करोड़ के बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे के 14 पैकेज
  • कर्नाटक में 8,000 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग-748ए के बेलगाम-हुंगुंड-रायचूर खंड के छह पैकेज
  • हरियाणा में 4,900 करोड़ रुपये शामली-अंबाला राष्‍ट्रीय राजमार्ग के तीन पैकेज
  • पंजाब में 3,800 करोड़ रुपये के अमृतसर-बठिंडा कॉरिडोर के दो पैकेज
  • इन सभी राजमार्ग परियोजनाओं समेत 32,700 करोड़ रुपये की 39 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+