Today in Politics: फारूक अब्दुल्ला को ED ने आज पूछताछ के लिए बुलाया, राजनाथ सिंह मिले ब्रिटेन PM ऋषि सुनक से
Today in Politics 11 Jan 2024: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज (11 जनवरी) को पूछताछ के लिए बुलाया है। फारुक अब्दुल्ला को ईडी ने 10 जनवरी को समन भेजा था।
फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) मनी लॉन्ड्रिंग मामले का आरोप है। इसी संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी।

ईडी ने इस मामले में 2022 में चार्जशीट दाखिल किया था। चार्जशीट में फारूक अब्दुल्ला के साथ-साथ JKCA के अधिकारी रहे अहसान अहमद मिर्जा, मीर मंजूर गजानफर को भी आरोपी बनाया गया है।
राजनाथ सिंह मिले PM ऋषि सुनक से
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने बुधवार (10 जनवरी) को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। इससे पहले राजनाथ सिंह और उनके ब्रिटिश समकक्ष ग्रांट शाप्स ने लंदन के ट्रिनिटी हाउस में भारत-ब्रिटेन रक्षा उद्योग सीईओ गोलमेज सम्मेलन में शामिल हुए थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा 20 से ज्यादा वर्षों में किसी मौजूदा भारतीय रक्षा मंत्री की पहली यूके यात्रा है।
बांग्लादेश: शेख हसीना 5वीं बार PM पद की लेंगी शपथ
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में अवामी लीग पार्टी की जीत के बाद आज शेख हसीना 5वीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने अपनी 36 सदस्यीय कैबिनेट का ऐलान किया है। जिसमें 14 मौजूदा मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
बांग्लादेश की नई कैबिनेट भी आज शपथ लेगी, दिसमें 36 सदस्य होंगे। जिसमें 25 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्री शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अरुणाचल प्रदेश में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। ये बैठक 11 बजे से ईटानगर में शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications