Today in Politics 10th April: PM मोदी आज तमिलनाडु में और सीएम योगी कठुआ में करेंगे रैली
Today in Politics 10th April: लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से इस वक्त देश का सियासी पारा चरम पर है, पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार जोरों पर हैं, इसी के तहत आज पीएम मोदी 10 अप्रैल को तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चुनावी रैली करने वाले हैं।

आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी 10.30 बजे तमिलनाडु के वेलूर पहुंचेंगे और उसके बाद दिन में 1.45 बजे मेट्टुपालयम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाम 6 बजे नागपुर में एक जनसभा करेंगे पीएम मोदी
इसके बाद वो महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां के शाम 6 बजे नागपुर में एक जनसभा करेंगे, पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी की रैली से संबधित जानकारी भाजपा के ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
तमिलनाडु के चेन्नई में एक रोड-शो भी किया
आपको बता दें कि कल शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक रोड-शो भी किया था, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जमकर भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाए थे।
कश्मीर के कठुआ में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे रैली
जहां पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है, वहीं आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज जम्मू कश्मीर के कठुआ में रैली करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक सीएम योगी आदित्यनाथ की इस रैली के लिए भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
सहारनपुर, बुलंदशहर और संभल में राजनाख की जनसभा
कठुआ में सीएम योगी की रैली सुबह है तो वहीं शाम को सीएम योगी मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा करेंगे। यही नहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आज सहारनपुर, बुलंदशहर और संभल में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। इस रैली में भी भारी संख्या में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के कद्दार नेता अमित शाह आज बालुरघाट में रैली करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications