Today in Politics: COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे PM मोदी, BSF स्थापना दिवस को संबोधित करेंगे शाह

Today in Politics 01 Dec 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई में होने वाली वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट ( COP28) में शामिल होने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। पीएम मोदी गुरुवार देर रात दुबई पहुंचे हैं। दुबई पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया है। पीएम मोदी का ये दो दिनों का दौरा होगा। COP28 में शामिल होने के अलावा पीएम मोदी यहां कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 167 ग्लोबल लीडर शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर है। अमित शाह आज शुक्रवार 1 दिसंबर को सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस पर हजारीबाग स्थित मेरू प्रशिक्षण केंद्र पहुंचेंगे। जहां आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह संबोधित करेंगे।

Today in Politics 01 Dec 2023

बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस पर देशभर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कई मंत्रियों और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज कोच्चि के मरीन ड्राइव में महिला कांग्रेस की रैली 'उल्सा महासंगमम' में शामिल होंगे।

दिल्ली सीएमओ ने जानकारी दी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4 बजे अपने आवास पर उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान में जुटे रेट होल के लिए काम करने वाले बचावकर्मियों से मिलेंगे। बचाव अभियान का हिस्सा रहे रेट होल खनिक दिल्ली जल बोर्ड के लिए काम करते हैं।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल, वेस्ट बैंक और UAE के दौरे के लिए जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को रामल्ला में फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जो इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से वेस्ट बैंक की उनकी दूसरी यात्रा है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन साल में पहली बार शंघाई पहुंचे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शंघाई दौरा ऐसे वक्त में हुआ, जब उनकी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों को समर्थन देने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

चीनी राज्य संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, शी जिनपिंग ने मंगलवार और बुधवार को यात्रा की और उन्होंने शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज, झांगजियांग हाई-टेक पार्क में एक तकनीकी प्रदर्शनी और सरकार द्वारा सब्सिडी वाले किराये के आवास समुदाय का दौरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+