Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Today in Politics: PM मोदी RBI के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, BJP मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक आज

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (1 अप्रैल) को मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 90 वर्ष पूरा होने के के उपलक्ष्य में एक समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा इस RBI के इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी शामिल होंगे।

Today in Politics

RBI ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी भी दी है। बैंक ने कहा है कि इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास संबोधित करेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना हिल्टन यंग कमीशन के सुझावों पर की गई थी। इस केंद्रीय बैंक का कामकाज भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का द्वितीय) द्वारा शासित होता है और इसका परिचालन 1 अप्रैल 1935 को शुरू हुआ।

BJP की पहली चुनाव घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) कमेटी की बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज पहली चुनाव घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) कमेटी की बैठक है। ये बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बैठक में बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर चर्चा की जाएगी।

भाजपा ने पिछले हफ्ते ही लोकसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अपनी चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समिति का संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं।

समिति में केंद्रीय मंत्रियों में धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू और राजीव चन्द्रशेखर भी शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता भी समिति के सदस्य हैं।

सूत्रों ने कहा कि कई वरिष्ठ नेता जो समिति में शामिल नहीं हैं, उन्हें चुनाव से संबंधित अन्य संगठनात्मक अभ्यासों का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+