Today in Politics : PM मोदी आज सुबह सहारनपुर में करेंगे जनसभा, शाम को होगा गाजियाबाद में रोड शो

Today in Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर देश में सियासी पारा चरम पर है, सभी दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं, इसी कड़ी के तहत पीएम मोदी आज सुबह सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

Today in Politics

तो वहीं आज ही शाम उनका गाजियाबाद में रोड शो भी है। मालूम हो कि पीएम मोदी ने अपनी चुनावी शंखनाद की शुरुआत मेरठ से ही की थी, उनकी वहां पर रैली 31 मार्च को हुई थी।

सीएम योगी भी करेंगे सभा संबोधित

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज सहारनपुर में पीएम के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ ही वो चांदपुर और नगीना (बिजनौर) में भी जनसभाएं करने वाले हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम का दौरा करेंगे

जहां पीएम मोदी और सीएम योगी का ये कार्यक्रम है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम का दौरा करेंगे तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एमपी में चुनावी रैली करेंगे। दोनों ही जगह की रैलियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।

राहुल गांधी आज तेलंगाना में करेंगे बड़ी रैली

तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तेलंगाना में हैं, वो यहां के तुक्कुगुडा में चुनावी सभा करेंगे। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को खुद सभा स्थल पर जाकर सुरक्षा के सारे इंतजामों की जांच की। आपको बता दें कि इस बड़ी रैली में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही हैं।

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं

आपको बता दें कि तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 5 सीटों के लिए कांग्रेस ने लिस्ट जारी की हुई है। तेलंगाना में 13 मई को मतदान होंगे। अपनी रैली में राहुल गांधी अपनी पार्टी की ओर से जारी घोषणापत्र के बारे में भी बातें कर सकते हैं। कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में वो यहां बड़ा धमाल करेगी।

सोनिया गांधी भी रहेंगी जयपुर में

तो वहीं आपको ये भी बता दें कि आज जयपुर में सोनिया गांधी रहेंगी, वो यहां पर रैली करने वाली हैं। इस रैली में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+