Today In Politics: PM मोदी तेलंगाना दौरे पर, 56,000cr की देंगे सौगात, दिल्ली में बजट पेश करेगी केजरीवाल सरकार

Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 से 6 मार्च 2024 को तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। पीएम मोदी आज 4 मार्च को तेलंगाना के आदिलाबाद में सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी यहां 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से संबंधित कई विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा।

Today In Politics

पीएम मोदी देशभर में बिजली क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। पीएम मोदी तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का उद्घाटन करने वाले हैं।

अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित, यह परियोजना तेलंगाना को 85% बिजली की आपूर्ति करेगी। इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के कलपक्कम में भाविनी जाएंगे।

'रामराज्य' थीम पर दिल्ली सरकार पेश करेगी बजट

दिल्ली सरकार आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में पेश करेगी। बजट की थीम 'रामराज्य' है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के सूत्रों ने कहा है कि चुनावी वर्ष में बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, "इस बार बजट राम राज्य की अवधारणा पर आधारित होने की संभावना है। यह आप सरकार का 10वां बजट होगा। बजट में राम के सिद्धांतों के अनुरूप समाज के हर वर्ग के लिए प्रावधान होने की संभावना है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अक्सर "रामराज्य" की अवधारणा के बारे में बात करते रहे हैं। अपने गणतंत्र दिवस भाषण में उन्होंने कहा था कि आप सरकार ने "रामराज्य" के 10 सिद्धांतों को अपनाया है और लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त बिजली और पानी प्रदान कर रही है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+