Today In Politics: PM मोदी आज पश्चिम बंगाल-बिहार दौरे पर, सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 02 मार्च को पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी आज ही बिहार का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी आज औरंगाबाद और बेगूसराय जिलों में रहेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी अगले 10 दिनों में वर्चुअल मोड या व्यक्तिगत रूप से बिहार के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं।

पीएम मोदी इसके अलावा बेगूसराय और औरंगाबाद में रैली भी करेंगे। पीएम मोदी के साथ रैली में मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश भी मौजूद रहेंगे।
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।
Recommended Video
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला 02 मार्च तक के लिए टाल दिया था।
कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की क्यूरेटिव पिटीशन सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए हम इस मामले को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी मध्य प्रदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्य प्रदेश पहुंचेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचेगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि राहु गांधी का शनिवार शाम को ग्वालियर पहुंचने पर एक रोड शो का नेतृत्व करने और हजीरा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा, शनिवार को दोपहर 1.30 बजे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना पहुंचेगा और 6 मार्च तक एमपी के अलग-अलग हिस्सों को कवर करेगा। रविवार को राहुल गांधी मोरखेड़ा में आदिवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications