Today in Politics: पीएम मोदी आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल का करेंगे दौरा, जानिए बाकी नेताओं का शेड्यूल

Today in Politics 2 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को दो दिनों के लिए तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल का दौरा करेंगे। दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और अलग-अलग विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री मोदी, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल दौरे पर
  • जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में आज उच्च स्तरीय बैठक
  • राम मंदिर को लेकर बीजेपी की आज बड़ी बैठक, शाह और नड्डा रहेंगे मौजूद
Today in Politics 2 Jan 2024

जानिए पीएम मोदी के दौरे के बारे में?

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अगले दो दिनों में मैं तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। कार्यक्रमों की शुरुआत तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से होगी, जहां मैं भारतीदासन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करूंगा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन कार्यों से कई लोगों को लाभ होगा।'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मैं लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। 1150 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और बहुत कुछ से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।''

अमित शाह करेंगे जम्मू-कश्मीर पर हाई लेवल बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में आज जम्मू-कश्मीर पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा ग्रिड और जीरो टेरर योजना जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बीजेपी की राम मंदिर को लेकर बैठक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।राम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+