Today In Politics: PM मोदी आज जाएंगे धनबाद, सिंदरी खाद्य कारखाना करेंगे उद्घाटन, जानें बड़े अपडेट
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी एक मार्च झारखंड के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज कोयला की राजधानी कहे जाने वाले शहर धनबाद जाएंगे। पीएम मोदी यहां सिंदरी खाद्य कारखाना का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सीधे सुबह लगभग 10.45 बजे हेलीकॉप्टर से सिंदरी पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) की खाद्य कारखाना का उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक, गोरखपुर और रामागुंडम के बाद यह देश में पुनर्जीवित होने वाला तीसरा उर्वरक संयंत्र होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया भी उपस्थित रहेंगे।
PM मोदी झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
Recommended Video
पीएम नरेंद्र मोदी कारखाना का उद्घाटन करने के बाद धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे जहां वह एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी धनबाद शबर में लगभग 3.30 घंटे तक रुकेंगे।
डीजीपी, मुख्य सचिव, आईजी, डीआईजी और एसपीजी अधिकारियों समेत राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया है। सभी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं।
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी रहेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी धनबाद के बाद दोपहर 3 बजे पश्चिम बंगाल के हुगली के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी का शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल पहुंचने का कार्यक्रम है। अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी कोलकाता के राजभवन में रुकेंगे।
पीएम मोदी हुगली जिले के आरामबाग में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने और क्षेत्र में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
उद्घाटन की जाने वाली अन्य परियोजनाओं में लगभग 2680 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं भी शामिल हैं। पीएम मोदी तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications