आज सुप्रीम कोर्ट में होगी इन 8 मामलों की सुनवाई, आधार पर आ सकता है फैसला
नई दिल्लीः आज यानि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कई मुद्दों पर सुनवाई होनी है, लेकिन आज आठ मामले ज्यादा संवेदनशील हैं। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ आज आधार, दागी नेताओं के चुनाव लड़ने, समलैंगिकता और सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश जैसे मुद्दों पर सुनवाई करेगी। बता दें, इन मुद्दों पर संविधान में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है। एक वरिष्ठ वकील के मुताबिक इन आठ मुद्दों पर हमारा संविधान मौन है।

पांच जजों की बैंच करेगी सुनवाई
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा अगुवाई में बनी पांच जजों की बैंच इन संवेदनशील मुद्दों की सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा जस्टिस एमएन खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एके सीकरी शामिल हैं।

आधार मामले पर होगी सुनवाई
आधार की निजता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है, इस मामले में हाई कोर्ट के रिटायर जस्टिस के पुट्टस्वामी याचिकाकर्ता हैं। आज इस बात पर सुनवाई होनी है कि क्या आधार में दी गई जानकारी किसी के निजता के अधिकार का उल्लंघन है या नहीं। वहीं इस बात की भी सुनवाई होगी कि अगर कोई कंपनी या कोई और आधार डाटा लीक करती है तो उसका सजा का क्या प्रावधान होगा?

चार्जशीटेड नेताओं को चुनाव लड़ने का अधिकार है या नहीं?
आधार की सुनवाई के अलावा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा अगुवाई वाली पांच जजों की बैंच का इस बात पर भी फैसला करना है कि चार्जशीटेड नेताओं को चुनाव लड़ने का अधिकार है या नहीं। हो सका है कि आज दागी नेताओं के भविष्य पर फैसला हो जाए।

धारा 377 पर भी होगी सुनवाई
कई दिनों से चल रहे धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट की ओर हर कोई देख रहा है। आज बैंच को समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी में लाने की समीक्षा करनी है। इसकी मुख्य वजह है आईपीसी की धारी का दो वयस्क समलैंगिकों के बीच शारीरिक संबंध को अपराध मानना, वहीं कई लोग इसे खत्म करने मांग कर रहे हैं।

महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने को लेकर भी सुनवाई होनी है
महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने को लेकर भी सुनवाई होनी है। केरल के मशहूर सबरीमला मंदिर में 10 से 50 साल के बीच की बच्चियों और महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी हटाने को लेकर सुनवाई होगी। याचिकार्ता इसे भेदभाव बता रहे हैं तो वहीं इसके समर्थक सदियों पुरानी परंपरा की दुहाई दे रहे हैं। इस सब मामलों के अलावा सुप्रीम कोर्ट में आज पारसी महिला के अधिकार, लॉयल्टी में महिला भी दोषी या नहीं? उपभोक्ता और बिक्री कर के मामले की भी सुनवाई करनी है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications