भारत में युद्ध स्तर पर जारी कोरोना वैक्सीनेशन, अब तक 68 लाख से ज्यादा लोगों को लगी डोज
Corona Vaccination In India : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे भारत में अब युद्ध स्तर पर कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है। देश में 10 फरवरी को शाम 6 बजे तक 68 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी हैं। जिनमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइनर वर्कर शामिल हैं। कोरोना वैक्सीनेशन में भारत को बाकी देशों के तुलना में काफी कम वक्त लगा है। दुनिया की बात करें तो बाकी देशों के मुकाबले भारत की स्थिति काफी बेहतर है।
Recommended Video

महज 25 दिनों देश भर में 68 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इतनी तेज रफ्तार से कोरोना टीकाकरण अभियान चलाने वाला भारत पहला देश है। अमेरिका को 26 दिन और ब्रिटेन को ऐसा करने में 46 दिन लगे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, मंदीप भंडारी के मुताबिक आज शाम 6 बजे तक कुल वैक्सीनेशन 68,26,898 हैं, जिनमें से 56,65,172 स्वास्थ्यकर्मी है। अब तक 11,61,726 फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
भारत का कोरोना ट्रैकर
वहीं अगर कोरोना केस की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 11,067 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 94 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई हैं। जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 1,55,252 हो गया है और कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 1,08,58,371 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,41,511 है। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,05,61,608 है।












Click it and Unblock the Notifications