मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे 30 मुस्लिम नेता, संघ ने भेजा आमंत्रण

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सात मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन एक भी चुनाव नहीं जीत पाया। मोदी के शपथ ग्रहण को खास बनाने के लिए संघ ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। संघ चाहता है कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 30 मुस्लिम चेहरे मौजूद रहें।
पढ़ें-तख्त-ए-हिन्दुस्तान पर विराजमान होंगे मोदी
संघ ने देश भर से 3 दर्जन मुस्लिम नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया है। मुस्लिम के साथ- साथ ईसाई समुदाय के लोगों के लिए भी पास की व्यवस्था की गई है। मुस्लिम नेताओं को आमंत्रित करने के पीछ संघ का मकसद ये संदेश देना है कि लोग ये समझे कि नई सरकार को मुस्लिमों का समर्थन प्राप्त नहीं है। लोकसभा चुनाव के वक्त प्रचार के दौरान भाजपा ने रैलियों में मुस्लिमों की मौजूदगी दर्शाने के लिए टोपियां बांटी थी। मोदी के शपथ समारोह में आमंत्रित किए गए नेताओं में से ज्यादातर मुस्लिम मेहमान राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जुड़े हुए हैं। कुछ धार्मिक नेता हैं तो कुछ सामान्य लोग।












Click it and Unblock the Notifications