तमिलनाडु पुलिस का घिनौना चेहरा, दलित परिवार की सरेआम की पिटाई, वीडियो वायरल
नयी दिल्ली। पुलिस लोगों की रक्षा के लिए उस की मदद के लिए होती है, लेकिन कई बार वर्दी के रोब में आकर पुलिसवाले अपने फर्ज को भूलकर ताकत का गलत इस्तेमाल करने लगते हैं। पुलिस का ऐसा ही एक चेहरा आज तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित चेंगम में दिखा, जहां सरेआम पुलिसवाले एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से पीट रहे थे। Viral Video: काम छोड़कर डांसर के ठुमको का मजा लूट रही है यूपी पुलिस, उड़ा रहे हैं पैसे

पुलिसवाले दलित परिवार के तीन लोगों को सरेआम बीच बाजार पीटते हुए कैमरे में कैद हो गए। पुलिसवाले माता-पिता और उनके बेटे को लाठी-डंडों से पीटते जा रहे थे। कभी बेटा अपने पिता को पुलिस से डंडों से बचाने की कोशिश करता दिखा तो कभी पिता अपने बेटे को पुलिस की लाठी से बचा रहा था। मां पुलिसवालों के सामने गिड़गिड़ा रही थी, लेकिन पुलिसवाले कहां उसकू सुनने वाले थे।
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक माता-पिता के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे पर बहस चल रही थी, तभी वहां पास ही खड़े पुलिसवालों ने उन्हें लाठी से मारना शुरू कर दिया। आस-पास खड़े लोगों ने ही वीडियो बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस के बाद तीनों ही आरोपी पुलिसवालों का ट्रांसफर कर दिया गया। आप भी देखिए पुलिस का खौफनाक चेहरा...












Click it and Unblock the Notifications