पश्चिम बंगालः बाइक रैली के दौरान खुलेआम हथियार लहराते दिखे TMC कार्यकर्ता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले पंचायत चुनावों की सरगर्मी पूरे राज्य में देखी जा रही है। इस दौरान राज्य में कई जगहों पर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली है। मंगलवार को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बोलपुर में हथियारों के साथ एक बाइक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता बाइक्स पर खड़े हाथियरों के लहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे। चुनाव से पहले राज्य में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच टकरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

tmc

इससे पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी की महिला पंचायत प्रत्याशी को सरेआम पीटने का मामला सामने आया था। बीजेपी महिला प्रत्याशी पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला बोला, जब वो बारुईपुर एसडीओ ऑफिस में नामांकन दाखिल करने पहुंची थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा महिला को पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई से महिला जमीन पर गिर पड़ी। इस घटना को वहां मौजूद लोग तमानबीन बने देखते रहे।

राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में पर्चा भरने के लिए समय बढ़ाए जाने के अपने आदेश को रद्द कर दिया। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख बढ़ाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप हो सकता है। कोर्ट ने यद्यपि सभी उम्मीदवारों को छूट दी कि वे राहत के लिए पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+