भाजपा नेता के घर पर हमले के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार
भाजपा नेता के घर पर हमले के आरोप में टीएमसी कार्यकर्ता को किया गया गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने पीएम को दी चुनौती, हम सबको गिरफ्तार करें।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ है, देर रात हुए हमले के पीछे टीएमसी के वरिष्ठ नेता का नाम सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा भट्टाचार्या पर उस वक्त हमला किया गया जब टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को रोजवैली चिटफंड घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। सुदीप की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह सब सिर्फ राजनीतिक बदला लेने के लिए किया गया है।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया था कि हमारी पार्टी ने नोटबंदी के खिलाफ भारी विरोध किया जिसके चलते यह बदले की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अगर केंद्र को लगता है कि हम डर जाएंगे तो यह गलत है हम प्रदर्शन जारी रखते रहेंगे। आपको बता दें कि भाजपा के जनरल सेक्रेटरी कृष्णा भट्टाचार्या के कोलकाता के उत्तपारा स्थित पर बम से हमला किया गया था, जिसके चलते कृष्णा घायल हो गई थी और उनका इलाज चल रहा है, जिसके बाद टीएमसी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इसे भी पढ़े- रोज वैली चिटफंड घोटाला: गिरफ्तार TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को भुवनेश्वर कोर्ट में पेश करेगी CBI
इस हमले के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इस हमले के पीछे टीएमसी का हाथ है, इस हमले के बाद भाजपा के कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। पिछले हफ्ते सीबीआई ने टीएमसी नेता तपस पाल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हुई थी। उन्होंने कहा था कि मैं आश्चर्य में हूं, उन्हें हम सबको गिरफ्तार करने दीजिए। मैं चुनौती देती हूं कि हमें गिरफ्तार किया जाए। हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है, प्रधानमंत्री लोगों की आवाज को दबा नहीं सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications