Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी की पहली सालगिरह पर नुसरत जहां ने शेयर की पति संग रोमांटिक तस्वीर, कहा-तुम मेरे आज हो, कल भी...

कोलकाता। टीएमएसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने जब से बिजनेस मैन निखिल जैन से शादी की है, तब से ही वो कट्टर पंथियों के निशाने पर हैं लेकिन चाहे उनके खिलाफ फतवा जारी हो या फिर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हों, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, जिसका ताजा सबूत है उनकी बेबाकी से पूजा-पाठ करना और अपने पति के धर्म से जुड़ी हर प्रथा को निभाना। सिंदूर और मंगलसूत्र के लिए आलोचकों के निशाने पर आईं नुसरत ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर पति निखिल के साथ बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो कि इस वक्त सशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने शादी की first Anniversary पर Husband के साथ Romantic Photo की शेयर | वनइंडिया हिंदी
     नुसरत जहां ने शेयर की पति संग रोमांटिक तस्वीर

    नुसरत जहां ने शेयर की पति संग रोमांटिक तस्वीर

    इस तस्वीर के कैप्शन में नुसरत ने बेहद खूबसूरत कैप्शन भी दिया,उन्होंने लिखा, 'तुम मेरे आज हो, कल भी, मैं हमेशा तुमसे तहे दिल से प्यार करती रहूंगी क्योंकि रियल स्टोरीज की एंडिंग नहीं होती है, हैप्पी एनिवर्सरी लव।' लोग नुसरत की इस तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं और उन्हें शादी की सालगिरह विश कर रहे हैं।

    कट्टरपंथियों के निशाने पर नुसरत

    आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी, जब से उन्होंने शादी की है तब से ही वो लोगों के निशाने पर हैं, दरअसल नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी, नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था। इसे लेकर भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर निशाना साधा था। सिंदूर लगाने को लेकर मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया था।

     'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

    'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

    अपने खिलाफ फतवा जारी होने की खबरों पर नुसरत जहां ने कहा था, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं, मैं अपना धर्म जानती हूं, मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं, यह विश्वास की बात है। आपको इसे अपने दिल में महसूस करना होगा और दिमाग में नहीं।' निखिल जैन की बात करें तो वे पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं और टेक्सटाइल बिजनेस चलाते हैं।

    एक साड़ी के स्टोर में हुई थी निखिल और नुसरत की मुलाकात

    एक साड़ी के स्टोर में हुई थी निखिल और नुसरत की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और सोशल मीडिया की बेहद चर्चित हस्तियों में से एक नुसरत जहां और निखिल जैन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, आपको जानकर हैरत होगी कि दोनों की पहली मुलाकात चार साल पहले एक साड़ी के स्टोर में हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे का साथ भा गया था, फिर दोनों मिलने लगे और ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में नुसरत-निखिल दोनों ने इस बात का खुलासा किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+