Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Honeymoon पर वेस्टर्न ड्रेस के साथ हाथों में चूड़ा पहने दिखीं नुसरत जहां , देखें तस्वीरें

कोलकाता। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि टीएमएसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां सोशल मीडिया की सबसे चर्चित सांसदों में से एक हैं, आए दिन कभी उनके लुक की, तो कभी उनकी तस्वीरों को लेकर चर्चा होती रहती हैं, ये बात नुसरत जहां को भी पता है और शायद इसी वजह से वो भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, फिलहाल सिल्वर स्क्रीन पर चमकने के बाद राजनीति के पटल पर सफलता पूर्वक एंट्री करने वाली नुसरत इन दिनों अपने पति संग हनीमून पर हैं।

वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं नुसरत जहां

वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं नुसरत जहां

उन्होंने अपने हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, वेस्टर्न ड्रेस में नुसरत काफी हसीन और हॉट लग रही हैं, हालांकि उनके कपड़े जरूर मार्डन हैं लेकिन वो वहां भी अपनी संस्कृति को भूली नहीं हैं, तस्वीरों में उनके हाथे का चूड़ा और माथे पर सिंदूर बखूबी जंच रहा है, आपको बता दें कि नुसरत अपनी शादी के दो महीने बाद पति निखिल जैन के साथ हनीमून पर गई हैं।

स्वर्ग तो लम्हों में मौजूद है...

फोटो शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, 'आपके दिमाग को बादलों में रखना ज्यादा बेहतर है और यह पता करना कि आप कहां हैं, स्वर्ग किसी जगह के लिए नहीं है, ये लम्हों में मौजूद है, किसी के साथ जुड़ाव में, गुजरते वक्त में..' इन तस्वीरें में वह काफी खूबसूरत नजर रही हैं। जिसके बाद उनकी बेस्ट फ्रेंड और सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कमेंट किया। उन्होंने नुसरत को टैग करके लिखा- honey how is the moon

नुसरत जहां ने कारोबारी निखिल जैन से शादी की है..

आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से शादी की है, तब से ही वो लोगों के निशाने पर हैं, दरअसल नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की। नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था। इसे लेकर भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर निशाना साधा था। सिंदूर लगाने को लेकर मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया था।

 मैं जन्म से मुसलमान रही हूं ...

मैं जन्म से मुसलमान रही हूं ...

अपने खिलाफ फतवा जारी होने की खबरों पर नुसरत जहां ने कहा था, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं, मैं अपना धर्म जानती हूं, मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह विश्वास की बात है। आपको इसे अपने दिल में महसूस करना होगा और दिमाग में नहीं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+