'56 इंच वाले 56 लाख लोगों को मुखौटा...', अब महुआ मोइत्रा ने इस बात पर पीएम मोदी को घेरा

टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: कोरोना वायरस से देश में हुई मौतों को लेकर रविवार को उस वक्त राजनीति गर्मा गई, जब अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि भारत ने कोविड संक्रमण की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालांकि इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेर लिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर झूठ बोलने का आरोप लगाया, वहीं अब टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है।

'तथ्यों का सामना कीजिए और सबक लीजिए'

'तथ्यों का सामना कीजिए और सबक लीजिए'

महुआ मोइत्रा ने रविवार को इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, 'आंकड़ो को छपने से रोकने और झूठ बोलने से सच्चाई दूर नहीं की जा सकती। भारत में कोरोना वायरस से मौतों का आधिकारिक आंकड़ा- 5.2 लाख, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि मौतों की सही संख्या इससे आठ गुना ज्यादा है। तथ्यों का सामना कीजिए और इनसे कुछ सबक लीजिए। 56 इंच वाले 56 लाख लोगों को मुखौटा नहीं लगा सकते।'

'मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं'

'मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं'

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा। मैंने पहले भी कहा था, कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फर्ज निभाइए, मोदी जी - हर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा दीजिए।'

रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने क्या कहा

रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने क्या कहा

वहीं, भारत सरकार ने कोरोना वायरस की मृत्यु दर का अनुमान लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भौगोलिक आकार और जनसंख्या के मामले में इतने विशाल देश को लेकर मौत के आंकड़ों का अनुमान लगाने के लिए इस तरह के गणितीय मॉडलिंग को लागू नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- सर्वे में दावा- दिल्ली में पिछले 15 दिनों में 500% तक फैला कोरोना संक्रमण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+