सर्वे में दावा- दिल्ली में पिछले 15 दिनों में 500% तक फैला कोरोना संक्रमण
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। एक सर्वे में दावा किया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में अपने करीबी सोशल नेटवर्क में किसी को कोविड होने की सूचना देने वाले लोगों की संख्या में पिछले 15 दिनों में 500 फीसदी की वृद्धि हुई है। दिल्ली-एनसीआर के लगभग 19 प्रतिशत निवासियों ने एक सर्वे में खुलासा किया कि उनके करीबी नेटवर्क में एक या एक से अधिक व्यक्ति हैं, जिन्हें पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण हुआ है।

Recommended Video
सर्वेक्षण करने वाली फर्म लोकलसर्किल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में 'कोविड नेटवर्क प्रचलन' में 500 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। फर्म ने कहा कि सर्वेक्षण में दिल्ली और एनसीआर के सभी जिलों से 11,743 निवासियों से इनपुट लिए गए थे। सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि, दिल्ली-एनसीआर में आपके करीबी सोशल नेटवर्क (परिवार, दोस्त, पड़ोसी, सहकर्मी) में कितने व्यक्ति (बच्चों सहित) हैं, जिन्हें पिछले 15 दिनों में कोरोना हुआ है?
इस सवाल के जवाब में लोगों ने बताया कि, अधिकांश उत्तरदाताओं, 70 प्रतिशत ने कहा कि, पिछले 15 दिनों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं हुआ। 11 प्रतिशत ने कहा "1 या 2", आठ प्रतिशत ने "3-5" कहा, और अन्य 11 प्रतिशत ने "नहीं कहा"। फर्म ने 2 अप्रैल को पूछे गए सवाल में पाया कि केवल तीन प्रतिशत निवासियों में उनके करीबी सोशल नेटवर्क में कोई था जो पिछले 15 दिनों में कोविड से संक्रमण हुआ।
ये सर्वे ऐसे समय में आय़ा है, जब दिल्ली और एनसीआर में हाल के दिनों में कोरोने के मामलों में अचानक से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 461 कोरोना मामले दर्ज किए गए, वहीं लोगों की कोरोना से मौत हुई है। लोकलसर्किल ने कहा कि उत्तरदाताओं में लगभग 67 प्रतिशत पुरुष थे, और 33 प्रतिशत महिलाएं थीं।












Click it and Unblock the Notifications