'3200 रुपये बहुत महंगा है, बेवकूफ बनाते रहो...', अडानी के FPO पर महुआ मोइत्रा का तंज
TMC MP Mahua Moitra Takes jibe at Gautam Adani FPO: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर निशाना साधाते हुए कहा कि अपनी ही कंपनी के शेयर को 3200 रुपये में खरीदना बहुत महंगा नहीं है।

अडानी ग्रुप ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को वापस ले लिया है। इस बात को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अरबपति गौतम अडानी पर निशाना साधा है। गौतम अडानी का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण उन्होंने उनके समूह की प्रमुख कंपनी के एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है। पूरे घटनाक्रम पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर निशाना साधाते हुए कहा कि अपनी ही कंपनी के शेयर को 3200 रुपये में खरीदना बहुत महंगा नहीं है।

'3200 रुपये में अपने खुद के शेयर खरीदना बहुत महंगा है...'
सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को गौतम अडानी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''3200 रुपये में अपने खुद के शेयर खरीदना बहुत महंगा है, वो भी तब जब आप उन्हें बाजार से 2 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। ये हमारे साथ एक मजाक है। बेवकूफ बनाते रहो SEBI India और पैसे के स्रोत का खुलासा मत करो। बड़े पैमाने पर बाजार में हेरफेर एक "अपने निवेशकों द्वारा स्टैंड" नहीं करता है।''

'भक्तों की देशभक्ति जो "अडानी के साथ...'
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर गौतम अडानी के समर्थन में आवाज उठाने वालों पर भी कटाक्ष किया। महुआ मोइत्रा ने पिछले सप्ताह की हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के शेयरों के नुकसान के जवाब में हैशटैग "IndiaStandsWithAdani" के साथ लिखा, ''स्पष्ट रूप से सभी भक्तों की देशभक्ति जो "अडानी के साथ खड़े थे। बाजार में अडानी स्टॉक खरीदने के बजाय हैशटैग को रीट्वीट करने तक सीमित थी!"

गौतम अडानी ने FPO वापस लेने पर क्या कहा?
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतन अडानी ने कंपनी के बोर्ड मीटिंग में कहा, ''बोर्ड इस अवसर पर सभी निवेशकों को आपके समर्थन और हमारे एफपीओ के प्रति प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता है। एफपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन मंगलवार को सफलतापूर्वक बंद हुआ था। बीते हफ्ते के दौरान स्टॉक में अस्थिरता के बावजूद, कंपनी, इसके बिजनेस और इसका मैनेजमेंट में आपका विश्वास बेहद आश्वस्त करने वाला रहा है। आप लोगों का धन्यवाद।"












Click it and Unblock the Notifications