'लीक के लिए फर्जी डिग्री वाले का यूज ना करें', महुआ मोइत्रा ने अडानी और बीजेपी सांसद को घेरा

Mahua Moitra Case: संसद में कैश के बदले सवाल के हाई प्रोफाइल मामले में घिरीं पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से टीएमसी महुआ मोइत्रा को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। महुआ मोइत्रा पर लेकर हाल ही में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दुबई से महुआ मोइत्रा के संसदीय आईडी लॉगिन किया गया था, जबकि उस वक्त वो भारत में ही थीं।

संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने की आरोपी तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया।

Mahua Moitra Case

हालांकि अपने पोस्ट में बीजेपी सांसद ने सीधे तौर पर टीएमसी सांसद का नाम नहीं लिया, लेकिन आरोप उनको लेकर ही लगाए थे। वहीं अब इस पूरे मामले पर महुआ मोइत्रा ने एक के बाद कई एक्स पोस्ट (ट्वीट) करते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने गौतम अडानी का भी जिक्र किया।

टीएमसी सांसद ने संसदीय आईडी को लेकर शनिवार को कहा कि एनआईसी से अनुरोध है कि कृपया सांसदों के सभी डिटेल सार्वजनिक रूप से जारी करें, ताकि यह दिखाया जा सके कि वे उस स्थान पर शारीरिक रूप से मौजूद थे, जहां से उनके पीए और शोधकर्ताओं/ट्रेनी/कर्मचारियों द्वारा आईडी तक पहुंच बनाई गई थी।

इसके अलावा उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर लिखा कि अज्ञात एफपीआई के पास अडानी के शेयर हैं, जिनका मूल स्रोत सेबी नहीं ढूंढ सका और अडानी को मुंबई हवाई अड्डा खरीदने के लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी मिल गई। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का असली सवाल है। यह ईमेल आईडी नहीं है, जिसे हर पीए और हर सांसद की अनियंत्रित इंटर्न टीम सार्वजनिक रूप से रखती है और अपनी इच्छानुसार एक्सेस करती है।

अपने एक और पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने लिखा- "सॉरी मिस्टर अडानी। मैं "शांति" के बदले में छह महीने तक चुप रहने का आपका सौदा नहीं कर रही हूं। और न ही मैं दूसरा सौदा कर रही हूं, जहां मुझे आप पर हमला करने की इजाजत है, लेकिन प्रधानमंत्री पर नहीं। अडानी सवाल न करने के बदले नकद देते थे। अब वह सवालों के लिए नकली कैश बनाने के लिए मजबूर है।"

वही अपने आखिरी पोस्ट में टीएमसी सांसद ने लिखा कि साथ ही सीबीआई छापेमारी का भी मैसेज मिला। मैं दुर्गा पूजा में व्यस्त हूं। मैं सीबीआई को घर आने और मेरे जूतों की जोड़ी गिनने के लिए आमंत्रित करती हूं। लेकिन पहले कृपया अडानी द्वारा भारतीयों से चुराए गए ₹13,000 करोड़ कोयला धन के मामले में एफआईआर दर्ज करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+