झोलेवाला फकीर 2019 से संसद में है..2 लाख के बैग को लेकर ट्रोल हुईं महुआ ने मोदी पर कसा तंज
नई दिल्ली, 02 अगस्त: मानसून सत्र के दौरान सोमवार को महंगाई पर बहस के दौरान टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा। वीडियो में सदन में महंगाई पर बहस के बीच महुआ मोइत्रा के हैंडबैग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर तंज कसा है। अब महुआ की ओर से इस वीडियो में उनके बैग को लेकर किए जा रहे दावों पर तंज कसते हुए जवाब दिया है।

संसद के अंदर का वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, सोमवार को लोकसभा में महंगाई, जीएसटी व उत्पादों के बढ़ते दामों पर चर्चा हो रही थी। जैसे ही महुआ मोइत्रा के बगल में बैठीं टीएमसी सांसद काकोली घोष बोलने के लिए उठती हैं। महुआ अपना बैग उठाकर नीचे रखती हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद महुआ सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गईं।

बीजेपी नेता ने बैग की कीमत को लेकर किया था ट्रोल
भाजपा के शहजाद पूनावाला ने महुआ पर अपना महंगा हैंडबैग छिपाने का आरोप लगा दिया। शहजाद पूनावाला ने ट्वीट में लिखा कि, महुआ मोइत्रा ने कीमत वृद्धि पर चर्चा के दौरान अपना महंगा बैग छुपाया। यह पाखंड का एक चेहरा है। एक पार्टी जो टीएमसी- टू मच करप्शन में विश्वास करती है, वैट में कटौती नहीं करती और मूल्य वृद्धि पर चर्चा करते हैं। सोशल मीडिया पर महुआ को उनके कीमती बैग के वजह से जमकर ट्रोल किया गया है।
Recommended Video

महुआ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अब महुआ मोइत्रा ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। महुआ मोइत्रा ने हैंडबैग के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए महुआ ने लिखा कि, "झोला लेकर आए थे, झोला लेकर जाएंगे। झोलेवाला फकीर 2019 से संसद में है। महुआ ने साल 2016 में एक रैली के दौरान पीएम मोदी द्वारा की गई तरह की टिप्पणी को लेकर ये तंज कसा है।

टीएमसी सांसद ने इस बैग को 2019 से यूज कर रही हैं
सोशल मीडिया यूजर परीक्षित पवार ने कहा कि जो लोग महुआ मोइत्रा को उनके 1.60 लाख के Louis Vuitton बैग के लिए ब्लेम कर रहे हैं उन्हें वास्तव में पता ही नहीं था कि आज का विषय महंगाई पर चर्चा है। चिंता ना करें अगली बार वह इसका ध्यान रखेंगी। बता दें कि, महुआ ने अपने ट्वीट में साफ किया है कि, ये बैग वह 2019 से यूज कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications