सबसे खूबसूरत सांसद इस बिजनेसमैन से करने जा रही हैं शादी, वायरल हुई हल्‍दी की तस्‍वीरें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां शादी करने जा रही हैं। वो कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन संग डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक नुसरत की फैमिली टर्की में शादी की सारी रस्में पूरी करेगी। टर्की में किसी टॉलीवुड सेलेब की ये पहली वेडिंग है। नुसरत जहां 19-21 जून के बीच शादी करने वाली हैं। इसी बीच उनकी हल्दी की रस्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें नुसरत के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और वो अपने पिता को गले लगा कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।

टर्की में शादी और भारत में रिसेप्‍शन

टर्की में शादी और भारत में रिसेप्‍शन

जानकारी के मुताबिक 16 जून को नुसरत अपनी फैमिली और फ्रेंड्स संग टर्की के लिए रवाना हो चुकी हैं। 17 जून को प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। 18 जून को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम होगा। नुसरत की शादी में टॉलीवुड के कई सितारे नजर आ सकते हैं। टर्की में शादी के बाद कपल भारत में रिसेप्शन पार्टी भी देगा। शादी नजदीक आते देख कोलकाता में नुसरत जहां का घर दुल्हन की तरह सज गया है।

नुसरत की बेस्‍ट फ्रेंड और सांसद मिमी चक्रवर्ती भी होंगी शादी में शामिल

नुसरत की बेस्‍ट फ्रेंड और सांसद मिमी चक्रवर्ती भी होंगी शादी में शामिल

नुसरत की बेस्ट फ्रेंड और टीएमसी की सांसद एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती भी नुसरत की शादी का हिस्सा बनेंगी। उस समय संसद सत्र भी चालू रहेगा। बावजूद इसके मिमी दोस्त की शादी के लिए वक्त निकालेंगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी से बसीरहाट लोकसभा सीट पर चुनाव जीत कर सांसद बनी नुसरत जहां ने संसद भवन के बाहर से अपनी तस्वीर साझा की थी। हालांकि इस तस्वीर में पारंपरिक भारतीय परिधान नहीं पहनने के लिए उन्हें और उनकी साथी सांसद मिमि चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। लेकिन नुसरत को इस ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर कर नुसरत ने खुद किया था शादी की तरफ इशारा

नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनका रिंग नजर आ रहा है और उनका हाथ किसी ने थाम रखा है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।' और यह पोस्ट उनकी शादी की खबर को कंफर्म करती है।

दुर्गा पूजा पर शुरू हुई थी लव स्‍टोरी

दुर्गा पूजा पर शुरू हुई थी लव स्‍टोरी

नुसरत की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात पिछले साल दुर्गा पूजा के समय हुई थी। तब एक्ट्रेस साड़ी के विज्ञापन के लिए शूट कर रही थीं। कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद नुसरत और निखिल अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी अभिनय की शुरुआत

बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी अभिनय की शुरुआत

बता दें, नुसरत सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने पूजा नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नुसरत के काम की काफी सरहाना भी हुई थी। कोलकाता की रहने वाली नुसरत जहां ने अपने छोटे से फिल्‍मी करियर में कई टॉप स्‍टार के साथ काम किया है। नुसरत जहां ने 'बोलो दुर्गा माई की', 'हर हर ब्‍योमकेश', 'जमाई 420' जैसी फिल्‍मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+