नुसरत जहां ने दिखाई बेटे की पहली झलक, यश दासगुप्ता के साथ पोस्ट किया Video

कोलकाता, 17 दिसंबर। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली TMC सांसद-अभिनेत्री नुसरत जहां ने आखिरकार अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया ओर साल 2021 की विदाई लेने से पहले अपने बेटे की पहली झलक लोगों को दिखा दी। दरअसल नुसरत ने एक वीडियो सोशल अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे की झलक दिख रही है, हालांकि बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो में उनकी और उनके तथाकथित पति-लव यशदास गुप्ता की तस्वीरें हैं, इसमें कोई शक नहीं कि वीडियो बहुत ज्यादा सुंदर है, ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विवादों में रही निखिल-नुसरत की शादी

विवादों में रही निखिल-नुसरत की शादी

मालूम हो कि नुसरत इसी साल अगस्त महीने में एक बेटे की मां बनी हैं। अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहने वाली नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी,नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी के बाद दोनों ने कोलकाता में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुई थीं।

निखिल और नुसरत 'मेड फॉर इच अदर' लगते थे

निखिल और नुसरत 'मेड फॉर इच अदर' लगते थे

इस शादी पर कई कट्टरपंथियों नें उंगली उठाई थी लेकिन नुसरत ने हर किसी को मुंह तोड़ जवाब देते हुए यही कहा था कि निखिल उनकी जिंदगी हैं और वो अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकती हैं। सबको निखिल और नुसरत 'मेड फॉर इच अदर' ही लगते थे।

अभिनेता यशदास गुप्ता से अफेयर!

अभिनेता यशदास गुप्ता से अफेयर!

लेकिन फिर अचानक से खबर आई कि नुसरत-निखिल नंवबर 2019 से ही साथ नहीं रह रहे हैं और नुसरत गर्भवती हैं और निखिल को इस बारे में कुछ मालूम नहीं क्योंकि वो बच्चा उनका नहीं है।जिसके बाद सियासत से लेकर फिल्मी गलियारों में खलबली मच गई कि फिर नुसरत किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। फिर उनके और अभिनेता यशदास गुप्ता के प्रेम के चर्चे भी सुनने में आए।

नुसरत-निखिल की शादी वैध नहीं

जब इन सारी बातों ने तूल पकड़ा तो नुसरत ने ये कहकर लोगों को चौंका दिया कि उनकी और निखिल की शादी वैध ही नहीं थी, उसे भारत में मान्यता ही नहीं थी इसलिए मैं निखिल को तलाक दे ही नहीं सकती। कोर्ट ने भी बाद में दोनों की शादी को अवैध करार दे दिया था।

बर्थ सार्टिफिकेट पर यश का नाम

लेकिन इस दौरान नुसरत ने निखिल पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे, इस दौरान नुसरत को यशदास गुप्ता के साथ भी कई बार देखा गया और अगस्त में जब नुसरत ने बेटे को जन्म दिया तो भी यश ही उनके साथ नजर आए। यहां तक कि जब बेटे का बर्थ सार्टिफिकेट सामने आया तो उसमें पिता के नाम की जगह यश का ही नाम था।

क्या है नुसरत-यश के रिश्ते का सच?

हालांकि नुसरत और यश ने शादी कब की और उनकी शादी हुई है या नहीं, क्या है दोनों के रिश्ते का सच, क्या दोनों लिव इन पार्टनर हैं? इस बारे में तस्वीर साफ नहीं है लेकिन हां दोनों ने एक इंटरव्यू में ये जरूर कहा था कि 'हम लोग हर चीज पोस्टर लेकर तो नहीं बता सकते हैं, हमें पता है कि हम क्या कर रहे हैं इसलिए हमें हर चीज पर सफाई देने की जरूरत नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+