TMC MLA इदरीस अली बोले- प्रधानमंत्री पूरे नाकाम, पीएम मोदी इस्तीफे के बाद देश छोड़ फरार हो जाएंगे

TMC MLA Idris Ali ने श्रीलंका संकट का जिक्र कर कहा है कि पीएम मोदी भी इस्तीफा देकर भाग जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को टोटल फेल्योर करार दिया।

कोलकाता, 10 जुलाई : श्रीलंका में जारी अशांति के बीच पश्चिम बंगाल के विधायक ने पीएम मोदी के भविष्य को लेकर आशंका जाहिर की है। श्राप देने के अंदाज में टीएमसी विधायक इदरीस अली ने पीएम मोदी के लिए कहा, आज श्रीलंका की जो स्थिति है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि पीएम मोदी का भी वैसा ही हश्र होगा। बकौल इदरीस अली, पीएम मोदी पूरी तरह विफल रहे हैं।

modi idris ali

पीएम मोदी इस्तीफा देंगे

इदरीस अली ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति की तरह इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के हालात श्रीलंका से भी बदतर हो सकते हैं। पीएम मोदी इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर भाग सकते हैं।

क्यों भड़के हैं MLA इदरीस

इदरीस के बयान के बैकग्राउंड के बारे में जनसत्ता डॉटकॉम की रिपोर्ट में कहा गया, सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन 11 जुलाई को होना है। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया है। इदरीस का आरोप है कि इससे मुख्यमंत्री का अपमान किया जा रहा है। बता दें कि सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी करने वाली हैं।

पीएम मोदी का आतंकी कनेक्शन ?

बता दें कि इदरीस अली ने पहली बार इस तरह की टिप्पणी नहीं की है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक इदरीस पहले भी अटपटे और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इदरीस अली ने जनवरी, 2016 में प्रधानमंत्री और आतंकवादियों के बीच संबंध होने की बात कह कर विवाद पैदा कर दिया था। इदरीस ने ये बयान पठानकोट में वायुसेना के अड्डे पर आतंकी हमले के संदर्भ में दिया था।

आडवाणी से मिले इदरीस के दावे

इदरीस अली लालकृष्ण आडवाणी के बारे में भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वयोवृद्ध राजनेता लालकृष्ण आडवाणी जी से मिलने पर उन्होंने संसद के भीतर के माहौल को लेकर चिंता जाहिर की थी। दिसंबर 2016 के इस बयान में इदरीस ने कहा था, आडवाणी ने उनसे कहा था कि अगर अटल जी आज संसद में होते तो उन्हें काफी निराशा होती। उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर भी आक्रामक तेवर दिखाए थे। इदरीस ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने को पागलपन करार दिया था।

श्रीलंका के हालात

बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के बल प्रयोग के बाद स्थिति और बिगड़ गई। आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रपति भवन पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है वे श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में लग्जरी वाली सुविधाओं का आनंद उठा रहे हैं।

श्रीलंका संकट पर भारत का रूख

यहां इस बात का जिक्र भी महत्वपूर्ण है की श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पर करप्शन में संलिप्तता के भी आरोप लगे हैं। उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तमाम बातों के बीच यह भी जानना भी महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका को दिवालिया घोषित कर दिया है। इसी बीच भारत में कहा है कि श्रीलंका के हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+