पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में TMC नेता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। तृणमूल कांग्रेस नेता की शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। टीएमसी नेता की पहचान हुमईपुर के ग्राम प्रमुख अर्दोसा बीबी के पति सैफुल हसन के तौर पर हुई है। घटना प्रदीप दंगा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के विरोध ने टीएमसी ने 24 घटें का बंद बुलाया है।

TMC leader Sofiul Hasan was shot by some unidentified assailants in Murshidabad

पुलिस के मुताबिक, सैफुल हसन बाइक से हरिहरपारा जा रहे थे। इस दौरान जब वह प्रदीप दंगा गांव पहुंचे तो उनपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीएमसी ने घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना के विरोध ने टीएमसी ने 24 घटें का बंद बुलाया है। इससे पहले पश्चिम मिदनापुर के चककिशोर गांव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता गणेश भुइयां की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इससे पहले 14 जून को मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी के तीन काकर्ताओं की गोली मारकर और बम फेंककर हत्या कर दी गई थी, जबकि 9 जून को पश्चिम बंगाल के 24 परगना में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि उसके तीन कार्यकर्ताओं को टीएमसी के लोगों ने गोली मार दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+