पश्चिम बंगाल: दो गुटों के बीच हुई झड़प में टीएमसी नेता शेख बाबर अली की हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में स्थित बेलियारा गांव में दो समूहों के बीच हुई झड़प में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता की हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, ये घटना रविवार की है। जानकारी के मुताबिक दो समूहों के बीच शनिवार की रात झड़प हो गई थी, इसके बाद रविवार तड़के पूर्व पंचायत प्रधान और टीएमसी नेता शेख बाबर अली पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

tmc leader, sheikh babar ali, sheikh babar ali killed, west bengal, tmc, trinamool congress, टीएमसी नेता, शेख बाबर अली, शेखर बाबर अली की मौत, पश्चिम बंगाल, टीएमसी, तृणमूल कांग्रेस

ऐसा बताया दा रहा है कि शेख बाबर अली शनिवार की रात अपने घर पर टेलीविजन देख रहे थे। तभी कुछ बदमाश टीएमसी के दफ्तर में आए और तोड़फोड़ करने लगे। अली ने इन्हें रोकने की कोशिश की पर ये नहीं माने। जिसके बाद अली खुद को बचाने के लिए पास के एक घर में जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके घर पर हमला करना शुरू कर दिया और वह बचकर निकल नहीं सके। घायल अवस्था में फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अली के परिवार का कहना है कि वह अपने इलाके में काफी प्रसिद्ध थे, इसी वजह से पार्टी के प्रितद्वंदी गुट ने उनकी हत्या कर दी है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री और जिला टीएमसी अध्यक्ष श्यामल सांत्रा का कहना है, 'हम चाहते हैं कि इस हत्या में जो लोग शामिल हैं, उन्हें सजा दी जाए। मैं इस मामले में आरोपों की पड़ताल कर रहा हूं।' उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस किसी भी अपराधी को कभी शरण नहीं दे सकती है।

वहीं पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता श्याम मुखर्जी ने शेख बाबर अली के परिवार से मुलाकात की है और ये मांग की है कि जो भी इस हत्या में शामिल हैं, उन सभी को गिरफ्तार किया जाए। इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+