TMC नेताओं पर 'हमले' के बाद त्रिपुरा पहुंचे अभिषेक बनर्जी, दिखाए गए काले झंडे

नई दिल्ली, 8 अगस्त। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्यों द्वारा टीएमसी कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के बाद टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी अगरतला पहुंचे। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि त्रिपुरा के धलाई जिले में उनके नेताओं पर हमला किया गया था जिसमें पश्चिम बंगाल के देग्बांशु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता जैसे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

Abhishek Banerjee

हमले को लेकर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह के हमलों के नहीं डरेगी। एक ट्वीट में अभिषेक बनर्जी ने कहा "त्रिपुरा में बीजेपी के गुंडों ने अपना असली रंग दिखाया है। यह बिप्लब सरकार के तहत त्रिपुरा में चल रहे गुंडाराज का खुलासा हो गया है। आपकी धमकियां और हमले केवल अमानवीयता साबित करते हैं। जो आप कर सकते हैं करिए लेकिन तृणमूल एक इंच भी नहीं हिलेगी।

अगरतला पहुंचने पर अभिषेक बनर्जी पार्टी नेताओं के साथ खोवाई स्टेशन पर शिकायत करने पहुंचे जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी को काले झंडे दिखाए और वापस जाओ के नारे लगाए।

सात दिनों में दूसरा दौरा
पिछले सात दिनों में अभिषेक बनर्जी का यह त्रिपुरा का दूसरा दौरा है। इसके पहले 2 अगस्त को वह त्रिपुरा पहुंचे थे और उनके काफिले पर भी हमला हुआ था। बनर्जी ने अपने ऊपर हमले का वीडियो भी ट्वीट किया था।

तृणमूल नेता देग्बांशु भट्टाचार्य ने कहा कि हमले से ये पता चलता है कि बीजेपी को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हार का आभास हो गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को हमले की कथित घटना के बाद भाजपा और तृणमूल के समर्थक आमने-सामने आ गए थे और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 को जाम कर दिया था। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

Recommended Video

    Tripura: Abhishek Banerjee का CM Biplab Deb को चैलेंज, कहा- आ रहा हूं रोक के दिखाएं | वनइंडिया हिंदी

    त्रिपुरा में प्रमुख विपक्षी सीपीआईएप ने भी हमले की निंदा की है वहीं भाजपा ने इस घटना में शामिल होने के आरोपों को गलत बताया है।

    राज्यपाल से मिलेंगे टीएमसी नेता
    तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में भी इसी तरह का हमला किया गया जिसमें पार्टी का कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने ट्वीट किया "पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार न करके सुबल भौमिक समेत हमारे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को देर रात तक हिरासत में रखा।

    सुबल भौमिक त्रिपुरा के पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में वह पाला बदलकर तृणमूल में शामिल हो गए थे।

    घोष ने कहा है कि तृणमूल नेता मामले को लेकर जल्द ही त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलेंगे और "बीजेपी गुंडों" की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस जंगल राज को स्वीकार नहीं करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+