नुसरत जहां की शादी पर सियासत: TMC नेता बोले- ये फैमिली मैटर है, अगर हमने नेताओं की निजी जिंदगी उछाली तो...

नुसरत जहां की शादी पर सियासत: TMC नेता बोले- ये फैमिली मैटर है, अगर हमने नेताओं की निजी जिंदगी उछाली तो...

नई दिल्ली, 22 जून: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां पिछले कई दिनों से निखिल जैन के साथ अपनी शादी तोड़ने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। भाजपा के कई नेताओं ने नुसरत जहां की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर नुसरत और निखिल जैन की शादी मान्य नहीं थी तो महिला सांसद सिंदूर लगाकर क्यों संसद आई थीं। अब उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने सांसद नुसरत जहां की संसद सदस्यता को भी खत्म करने की मांग की है। इस पूरे मामले पर अब टीएमसी के महासचिव कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ये सांसद नुसरत जहां का फैमिली मैटर है। इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

'अगर हमने नेताओं की निजी जिंदगी उछाली तो परेशानी होगी-TMC नेता

'अगर हमने नेताओं की निजी जिंदगी उछाली तो परेशानी होगी-TMC नेता

सांसद नुसरत जहां की शादी के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ''भाजपा इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है लेकिन यह निजी पारिवारिक मामला है। इसपर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अगर हमने नेताओं की निजी जिंदगी पर गौर करने लगे या उछालने लगे तो कई पार्टियों के कई लोगों को परेशानी हो सकती है।''

Recommended Video

    TMC MP Nusrat Jahan की बढ़ी मुश्किलें, Loksabha सदस्यता रद्द करने की उठी मांग | वनइंडिया हिंदी
    नुसरत की संसद सदस्यता खत्म करने की उठी मांग

    नुसरत की संसद सदस्यता खत्म करने की उठी मांग

    उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर सांसद नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने की मांग की है। नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की बशीरहाट से सांसद हैं। बीजेपी नेता और सांसद संघमित्रा मौर्य ने नुसरत जहां पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने कहा है कि नुसरत ने अपनी शादी को लेकर मतदाताओं और संसद दोनों को धोखे में रखा है।

    शपथ के दौरान नुसरत ने पूरा नाम 'नुसरत जहां रूही जैन' लिया था

    शपथ के दौरान नुसरत ने पूरा नाम 'नुसरत जहां रूही जैन' लिया था

    सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपने पत्र में लिखा है, जब नुसरत संसद में शपथ ले रही थी तो उन्होंने अपना पूरा नाम 'नुसरत जहां रूही जैन' के तौर पर लिया था। सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा है कि नुसरत ने संसद की गरिमा को धूमिल करने की कोशिश की है, इसलिए इस मामले को एथिक्स कमिटी के पास भेजना चाहिए। बता दें कि लोकसभा की वेबसाइट पर भी नुसरत जहां के पति का नाम निखिल जैन लिखा है।

    नुसरत जहां ने शादी को बताया है अमान्‍य

    नुसरत जहां ने शादी को बताया है अमान्‍य

    सांसद नुसरत जहां ने दावा किया है कि बिजनेसमैन निखिल जैन से 2019 में तुर्की में हुई शादी अमान्‍य है। नुसरत जहां ने कहा कि उनकी और निखिल की शादी तुर्की विवाह विनियमन के अनुसार हुई थी। अंतरधार्मिक विवाह होने के कारण इसे भारत में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता की आवश्यकता होती है, जो हमने नहीं ली है। ऐसे में कानूनम ये विवाह मान्य नहीं है। इसलिए तलाक का कोई सवाल ही नहीं बनता है। आपे इसे एक लिव-इन रिलेशनशिप कह सकते हैं।

    नुसरत के इन आरोपों पर निखिल जैन ने कहा था कि उन्होंने कई बार नुसरत को शादी रजिस्ट्रेशन के लिए बोला था लेकिन उन्होंने इन बार मना किया था। उन्होंने कहा है कि वह और नुसरत कई महीनों से एक साथ नहीं रह रहे हैं।

    प्रेग्नेंट हैं नुसरत, लेकिन नहीं है निखिल का बच्चा

    प्रेग्नेंट हैं नुसरत, लेकिन नहीं है निखिल का बच्चा

    नुसरत जहां 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अनी बेबी बंप वाली तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर हाल ही में शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि निखिल जैन ने पहले ही कहा है कि वह और नुसरत काफी वक्त से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं तो ये बच्चा उनका नहीं है। हालांकि नुसरत जहां ने अपने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया है।

    नुसरत जहां इन दिनों बीजेपी नेता और एक्टर यशदास गुप्ता के साथ अपने अफयेर को लेकर भी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि कई महीनों से नुसरत और यशदास एक साथ रह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+