पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के बयान पर TMC का निशाना, कहा- वो सिर्फ लुटियंस में रहने के लिए ये कह रहे
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद पूर्व रेल मंत्री व भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी के बयान को लेकर अब टीएमसी ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं।

TMC fires over former BJP minister: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं क बीच बयान बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व रेल मंत्री व भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने बालासोर ट्रेन हादसे को एक सोची समझी साजिश बताया था। भाजपा नेता के इस बयान के बाद कांग्रेस और टीएमसी दोनों ने बीजेपी पर निशाना साधा।
पूर्व रेल मंत्री ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर बयान बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को निशाना साधा। टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेदी को 'संसदीय पुस्तकालय के डिजिटलीकरण' समिति में नियुक्त करके केवल सेवारत सांसदों के लिए बने बंगले में रहने की व्यवस्था की है। गोखले ने आगे कहा कि पूर्व रेल मंत्री सब जानते हैं लेकिन केवल इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लुटियंस में बने रहना है।
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिनेश त्रिवेदी के बयान पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दिल्ली के सरकारी बंगाले में रहने के लिए पार्टी आलाकमान को सिर्फ प्रभावित करने के लिए ऐसी बात कह रहे हैं।
टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेदी को 'संसदीय पुस्तकालय के डिजिटलीकरण' समिति में नियुक्त करके केवल सेवारत सांसदों के लिए बने बंगले को रखने की अनुमति दी है। जयराम रमेश ने किसी भाजपा नेता का नाम लिया बिना ट्वीट में लिखा, "एक पूर्व रेल मंत्री, जो 7 महीने तक पद पर रहे और बाद में भाजपा में चले गए भयावह ओडिशा दुर्घटना के बारे में कॉक-एन-बुल सिद्धांतों पर दिख रहे हैं।"
ओडिशा ट्र्ने हादसे को लेकर बंगाल भाजपा नेता व पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने एक बयान में कहा था कि उन्हें पूरा यकीन है ये दुर्घटना रेलवे ट्रैक पर तोड़फोड़ का कारण हुई। उन्होंने इसे एक 'साजिश' बताया था।












Click it and Unblock the Notifications