'चंद्रबाबू नायडू ने बोला झूठ, TTD पर लगाए गलत आरोप', तिरुपति लड्डू विवाद पर जगन रेड्डी ने PM को लिखा पत्र
Tirupati Prasadam Row: तिरुपति लड्डू प्रसाद में घी की जगह पशु चर्बी के इस्तेमाल किए जाने पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति लड्डू विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को लिख अपने पत्र में चंद्रबाबू नायडू के दावों की निंदा करते हुए कहा, 'नायडू सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने और राजनीतिक रूप से प्रेरित होकर ऐसा कर रही है, जिसका करोड़ों हिंदू भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जगन रेड्डी ने पीएम मोदी को भेज गए पत्र में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पवित्रता, अखंडता और प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगा। साथ ही, लिखा कि चंद्रबाबू नायडू आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं।
अब वह इतना नीचे गिर गए हैं कि उन्होंने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करोड़ों लोगों की आस्था को गंभीर रूप से चोट पहुंचाई है। खबर के मुताबिक, जगन रेड्डी ने कहा कि नायडू को ढूठ फैलाने के उनके बेशर्म कृत्य के लिए कड़ी फटकार लगाई जाए। साथ ही, इस पूरे मामले का सच पूरे देश के सामने लाया जाए।
इस मामले का सच जब देश के सामने आएगा, तभी वो संदेह दूर हो सकेगा। जो सीएम नायडू ने करोड़ों हिंदू भक्तों के मन में पैदा किया है। साथ ही, टीटीडी की पवित्रता पर लोगों को फिर से विश्वास होगा। दरअसल, चंद्रबाबू नायडू ने ऐसा दावा किया था कि पिछली सरकार के दौरान तिरुपित मंदिर में मिलने वाले लड्डू में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।
नायडू के इस दावे के बाद पूरा देश अंदर तक हिल गया था और इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। खबर के मुतबिक, सीएम नायडू ने यह दावा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की CALF प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट के बाद किया था। जिसमें कहा गया था कि घी के नमूने में गोमांस की चर्बी और मछली के तेल के अंश पाए गए थे।
वहीं, पूर्व सीएम रेड्डी ने इन दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि घी के जिस बैच पर सवाल उठाया गया है, उसका इस्तेमाल लड्डू में नहीं किया गया था, क्योंकि यह गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा था। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मंदिर की लंबे समय से चली आ रही गुणवत्ता आश्वासन प्रथाओं के अनुरूप है।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने पुष्टि की कि संदिग्ध घी टैंकर को विदेशी वसा के साथ संदूषण के कारण अस्वीकार कर दिया गया था। साथ ही,एआर डेयरी को काली सूची में डाल दिया गया। इसी मामले में रेड्डी ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications