Diwali 2022: दिवाली सेलिब्रेशन में बरतें सावधानी, रहेंगे स्वस्थ, एक्सपर्ट्स ने दिए 6 टिप्स

आतिशबाजी से बढ़े प्रदूषण के बीच खानपान को लेकर थोड़ी सी लापरवाही एक बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। ऐसे में हेल्थ एस्पर्स्ट द्वारा सुझाए गए कुछ टिप्स अहम हो जाते हैं।

Diwali 2022: त्यौहारों पर अक्सर छोटी- मोटी असावधानी या फिर गलतियां आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासकर दीपावली के मौके पर समस्या अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि इस मौसम में अक्सर सीजनल बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में आतिशबाजी से बढ़े प्रदूषण के बीच खानपान को लेकर थोड़ी सी लापरवाही एक बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। ऐसे में हेल्थ एस्पर्स्ट द्वारा सुझाए गए कुछ टिप्स अहम हो जाते हैं। आइए जानते हैं वो कौन- कौन सी बातें हैं जिन पर अमल करके दीपावली को बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के साथ मनाया जा सकता है।

अनहेल्दी चीजें खाने से बचें

अनहेल्दी चीजें खाने से बचें

त्यौहारों पर दुकानों में ऐसी खाने की चीजें हैं जो पहले से तैयार कर ली जाती हैं। मार्केट में मिलने वाली इन खाने वस्तुओं खासकर मिठाई लेते वक्त विशेष ध्यान रखना होता है। खाने की चीजों में जरा सी भी लापरवाही गंभीर परेशानियों का बुलावा हो सकती है। दीपावली के दिनों में लगातार तीन-चार दिन अनहेल्दी चीजें खा ली जाती हैं,जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। हमें ऐसा करने से बचना चाहिए।

आतिशबाजी से रहें दूर

आतिशबाजी से रहें दूर

आतिशबाजी की वजह से उड़ने वाला धुंआ सांस या फिर फेफड़ों के रोगियों के लिए भी काफी नुकसानदायक होता है। दीपावली के दिनों में आतिशबाजी से होने वाले वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। जिसके कारण अस्थमा के रोगियों के लिए बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं होता।

धुएं से बचें

धुएं से बचें

दिवाली पर हमें प्रदूषण के स्तर को लेकर अलर्ट रहना होगा। पटाखों के जलाने से होने वाला वायु प्रदूषण घर के अंदर और बाहर दोनों जगह फैल जाता है। पटाखे या किसी भी तरह के क्रैकर को जलाने से वायु प्रदूषण तो होता ही है, साथ में धुएं से आपके फेफड़े और श्वसन तंत्र भी प्रभावित हो सकते हैं।

घर के अंदर ही रहें बुजुर्ग

घर के अंदर ही रहें बुजुर्ग

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बुजुर्गों को दीपावली की आतिशबाजी से दूर रखना चाहिए। ऐसा करने से वो प्रदूषण के प्रभाव से बच सकते हैं। साथ ही उन्हें अपनी बीमारी बढ़ने का खतरा भी नहीं होगा।

ना खाएं बाहर का खाना

ना खाएं बाहर का खाना

इस मौसम में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ जाता है कि बाहर का खाना भी सुरक्षित नहीं होता। बदला मौसम भी एक कारण होता है। ऐसे में बाहर का खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। पेट में इंफेक्शन का खतरा रहता है। ऐसे में बाहर का खाने से बचना चाहिए।

मिठाई का सेवन कम करें

मिठाई का सेवन कम करें

ये त्यौहारों का सीजन है। ऐसे में अगर आप मिठाइयों के ज्यादा शौकीन हैं तो भी थोड़ा नियंत्रण की आवश्यकता है। अगर ज्यादा मिठाई से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा मीठा और तेल का भोजन खाने से पेट की समस्या के साथ डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। फिर भी अगर आपको मिठाई खानी है तो मिलावट वाली मिठाइयों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+