मिलिए अंबानी खानदान की छोटी बहू से, खूबसूरती के मामले में सास टीना-नीता को भी देती हैं मात
Tina Ambani Daughter in Law: देश के ही नहीं बल्कि एशिया के टॉप उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की हाल ही में प्री-वेडिंग सेरोमनी जामनगर में हुई। जहां हॉलीवुड, बॉलीवुड, स्पोर्टस, फैशन की दुनिया के तमान टॉप सितारे और बिजनेस टाईकून पहुंचे थे।

इस दौरान मुकेश अंबानी का पूरा परिवार मीडिया में छाया रहा। उनके तीनों बच्चे (आकश, ईशा और अनंत) आकर्षण का केंद्र बने रहे।तो वहीं दूसरी ओर इस परिवार की दोनों बहुएं यानी कि बड़ी बहू श्लोका मेहता और होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की खाने से लेकर पहनावे तक की बातें हुई।
लेकिन आज हम इसी परिवार के दूसरे अंबानी यानी कि अनिल अंबानी के परिवार की बातें करेंगे। भले ही वो मुकेश अंबानी इतने रईस नहीं हैं लेकिन वो भी तगड़े अमीर इंसान हैं। मशहूर उधोगपति धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी कि गिनती एक वक्त पर हैंडसम बिजनेसमैन की लिस्ट में होती थी।
अनिल अंबानी को हो गई थी टीना अंबानी से मोहब्बत
एक वक्त था जब इनसे शादी करने के लिए लड़कियों की लाइन लगी हुई थी लेकिन अनिल अंबानी को मोहब्बत हो गई थी अपने जमाने की हॉट ग्लैमरस अदाकारा टीना मुनीम से, जिसके साथ लंबी डेटिंग के बाद इन्होंने घर बसाया।
शादी के बाद टीना ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी और घर-संसार में बिजी हो गईं। इस कपल को शादी से दो बेटे हैं, जिनका नाम जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी है, जो कि आकाश-अनंत की तरह मीडिया में हाईलाइट नहीं होते हैं और लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं।
टीना अंबानी की बहू का नाम कृषा शाह है
साल 2022 में जब जय अनमोल ने अपनी शादी का ऐलान किया था, तब पता चला था कि टीना मुनीम अंबानी अब सास बनने जा रही हैं। उनकी बहू का नाम कृषा शाह है,जो कि देखने में किसी मॉडल या अभिनेत्री से कम नहीं हैं। कंजी आंखें और शोल्डर कट हेयर में उनकी ब्यूटी देखते ही बनती है। जिस वक्त उनकी और जय की सगाई की फोटो की तस्वीर सामने आई थी तो लोग उनके बारे में जानने को बेकरार हो गए थे, सोशल मीडिया पर तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी।
मूल रूप से मुंबई की ही रहने वाली हैं कृषा
मालूम हो कि कृशा एक सोशल वर्कर और एंटरप्रेन्योर हैं और मूल रूप से मुंबई की ही रहने वाली हैं, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स स्कूल से पढ़ाई की है और पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए यूके की एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम भी किया था।
कृषा और टीना अंबानी के बीच एक अच्छी ट्यूनिंग देखी जाती है
उनकी और जय की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी और फिर दोनों में दोस्ती हुई जो कि बहुत जल्द प्रेम में बदल गई। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। आपको बता दें कि कृषा और टीना अंबानी के बीच एक अच्छी ट्यूनिंग देखी जाती है। टीना अंबानी के सोशल अकाउंट पर दोनों की जो तस्वीरें हैं, वो उनकी नजदीकिय़ों को खूबसूरती से बयां करती हैं।
वो कोविड काल में लोगों की नजर में आई थीं क्योंकि उस वक्त उन्होंने #Lovenotfear' नाम से एक मेंटल हेल्थ अभियान की भी शुरुआत की थी, जिसके जरिए उन्होंने कोविड से प्रभावित लोगों की मदद की थी।
कृशा की मां नीलम एक फैशन डिजाइनर हैं
उनके पिता निकुंज शाह भी मुंबई के जाने-माने एंटरप्रेन्योर थे, तो वहीं कृशा की मां नीलम एक फैशन डिजाइनर हैं। उनका एक भाई है, जिसका नाम मिशाल है और वो 'डिस्को' नाम की कंपनी का मालिक है,जबकि उनकी एक छोटी बहन है, जिसका नाम नृति है और वो 'फूड ब्लॉगर' हैं।












Click it and Unblock the Notifications