Times Now-VMR Opinion Poll Loksabha Elections 2019: दक्षिण के राज्यों में भाजपा पर यूपीए भारी

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्‍त रह गया है। ऐसे में हर राजनीतिक दल अपने अपने कील कांटे दुरूस्त करने में जुट गए हैं। मोदी सरकार जहां अपना अगला कार्यकाल वापस पाने की कोशिश में है तो विपक्षी दल उसे फेल करने में लगे हुए हैं। अब परिणाम क्‍या होगा ये तो वक्‍त बताएगा लेकिन कयासों का दौर शुरू हो गया है। ओपिनियन पोल देश का मूड बता रहे हैं। इसी बीच टाइम्स नाउ वीएमआर के साथ (VMR TIMES NOW 2019) ओपिनियन पोल लाया है। सर्वे में कई दिलचस्‍प बातें सामने आई हैं। दक्षिण के राज्यों में भाजपा पर यूपीए भारी पड़ रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल से NDA को खुशखबरी मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

Times Now-VMR Opinion Poll Loksabha Elections 2019: दक्षिण के राज्यों में भाजपा पर यूपीए भारी

ओडिशा में NDA के खाते में 13 सीटें तो BJD को 8 सीटें: यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं जिसमें से NDA के खाते में 13 सीटें जाती दिख रहीं हैं तो BJD को 8 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

झारखंड में UPA को 8 तो NDA को 6 सीटें: झारखंड में UPA को 8 तो NDA को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

बिहार में NDA को 25 सीटें मिलने का अनुमान: बिहार की बात करें तो यहां 40 सीटें हैं और यहां पर लालू यादव की लोकप्रियता गिरती दिख रही है वहां UPA को 15 सीटें तो वहीं NDA को 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में NDA को 9 सीटों और ममता को 32 सीटों का अनुमान: पश्चिम बंगाल को लेकर हर कोई उत्सुक है इसको लेकर दिलचस्प बात सामने आ रही है हालांकि ममता बनर्जी की आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस यानि AITC को 32 सीटें मिल सकती हैं वहीं NDA 9 सीटें लेकर वहां अच्छी उपस्थिति दर्ज करा सकता है, UPA को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

पुडुचेरी की 1 सीट UPA के पक्ष में: पुडुचेरी की 1 सीट की बात करें तो वो UPA के हिस्से में जाती दिख रही है।

कर्नाटक में UPA NDA में बराबरी का मुकाबला: कर्नाटक की बात करें तो यहां यूपीए और एनडीए दोनों को बराबर सीटें यानि 14-14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तेलंगाना में UPA को 5 सीटें मिल सकती हैं: तेलंगाना में UPA को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है,वहीं एनडीए को 1 सीट मिलने की बात कही जा रही है।

दक्षिण भारत के तीन राज्यों में NDA पर UPA भारी दिख रही है: दक्षिण भारत के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में NDA पर UPA भारी पड़ती नजर आ रही है।

गुजरात में NDA के पक्ष में 24 तो UPA को 2 सीटों का अनुमान: गुजरात की सीटों की बात करें तो यहां 26 सीटें हैं जिसमें से NDA के पक्ष में 24 सीटें जाती दिख रही हैं,वहीं UPA के हिस्से महज 2 सीटें आने का अनुमान जताया जा रहा है

महाराष्ट्र में NDA को भारी बढ़त,मिल सकती हैं 48 सीटें: महाराष्ट्र से NDA के लिए भारी बढ़त,मिल सकती हैं 48 सीटें, UPA को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है

नार्थ ईस्ट में NDA को बड़ी कामयाबी की उम्मीद: नार्थ ईस्ट में NDA को बड़ी कामयाबी की उम्मीद जताई जा रही है वहां की 11 सीटों में से 9 सीटों पर NDA को तो वहीं UPA को 1 सीट मिलने की बात कही जा रही है

असम में UPA को 3 तो NDA को 8 सीटों की उम्मीद: असम में 14 सीटें हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि UPA को 3 तो NDA को 8 सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है AIDF को 2 सीटों का अनुमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+