Times Now-VMR Opinion Poll: एक बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस को सिर्फ 149 सीटें

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण के मतदान में 2 दिन बचे हैं। वोटिंग से दो दिन पहले सामने आया है टाइम्स नाउ और वीएमआर का सर्वे। इस सर्वे में बीजेपी के लिए अच्‍छे संकेत हैं। इस सर्वे के मुताबिक, नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए) को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे की मानें तो देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से 279 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 149 सीटें और अन्य दलों को 115 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

Times Now-VMR Opinion Poll: एक बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस को सिर्फ 149 सीटें

यूपी में बीजेपी को हो सकता है 23 सीटों का नुकसान

अगर यूपी की बात करें तो यहां सपा-बसपा के महागठबंधन के बावजूद उतना फायदा नहीं दिख रहा है। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में हुए सर्वे में सबसे बड़ी पार्टी एनडीए (बीजेपी+अपना दल ) दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन दूसरे नंबर पर है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक, एनडीए को 50 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि महागठबंधन को 27 सीटें हैं। वहीं यूपीए को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां 73 सीटें मिली थीं। इसकी तुलना में प्रदेश में बीजेपी के वोट प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

गुजरात का ओपिनियन पोल

गुजरात में लोकसभा में कुल 26 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक यहां 26 में से बीजेपी को 22 सीटें की झोली में जाती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

तमिलनाडु का ओपिनियन पोल

तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश मे कांग्रेस+ को 33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है जबकि बीजेपी+ को 6 सीटें मिल सकती हैं।

तेलंगाना का ओपिनियन पोल

तेलंगाना में लोकसभा की कुल 17 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक तेलंगाना में TRS को 14 सीटें वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं जबकि 1 सीट अन्य को मिल सकती हैं। बीजेपी का यहां सूपड़ा साफ़ लगने का अनुमान लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+