Times Now C Voter opinion poll: तमिलनाडु में लगेगा भाजपा को झटका, बनेगी यूपीए की सरकार
नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों के साथ तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। टाइम्स नाउ सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 158 सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना जताई जा रही है। ओपनियन पोल के अनुसार 2016 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने जितनी सीटें जीती उसमें 60 सीटों की वृद्धि बताई जा रही है। ये टाइम्स नाउ-सी-वोटर ओपिनियन पोल ने ये अनुमान लगाया है।
Recommended Video

इस बीच, इस ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। तमिलनाडु में भाजपा की उम्मीदों को झटका लगा है।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की 65 सीटें कम हो सकती है, इस पोल के अनुमान के अनुसार 2016 के चुनावों से भारी गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने तब 136 सीटें जीती थीं।
मालूम हो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती 2 मई को होगी। राज्य में सोलहवीं विधान सभा के लिए 6,28,23,749 मतदाता वोट डालकर अपने प्रदेश की सरकार बनाएंगे।
इस ओपिनियन पोल के अनुसार तमिलनाडु में स्वर्गीय जयललिता की पार्टी एआईडीएमके जिसे अम्मा की पार्टी भी कहा जाता है, को लेकर उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। तमिलनाडु में 234 सीटों में से यूपीए को 158 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। तमिलनाडु में भाजपा और एआईओडीएमके गठबंधन 65 सीटें कम हो सकती है। एमएनएम को 5, एएमएमके को 3 और अन्य को तीन सीटें मिलने अनुमान जताया है।












Click it and Unblock the Notifications