पाक का झंडा फहराने वाली को कब गिऱफ्तार करवाएंगे मुफ्ती
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बहुत से लेगों ने आसिया अंद्राबी का नाम नहीं सुना होगा। वह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान परस्त भारत विरोधी नेता हैं। उस पर एक केस दर्ज हुआ है। पर उसकी गिरफ्तारी कब होगी, अब यह सवाल है। बता दें कि आसिया ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर न केवल पाकिस्तान का झंडा फहराया बल्कि, अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तान का राष्ट्र गान भी गाया। आसिया पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून की धारा 13 के तहत नौहट्टा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

'दुख्तरान-ए-मिल्लत' की प्रमुख
आसिया अंद्राबी पर आतंकवाद विरोध संबंधी कानून में मामला दर्ज किया जाना बिल्कुल उचित है। आसिया, भारत विरोधी अलगाववाद विरोधी हुर्रियत की महिला विंग 'दुख्तरान-ए-मिल्लत' की प्रमुख हैं। जब दिल्ली में हुर्रियत के पु्रूष नेता पाकिस्तान उच्चायोग की मेहमानवाजी का मजा लूट रहे थे तो आसिया श्रीनगर को ही पाकिस्तान बना रहीं थीं।
वरिष्ठ लेखक अवधेश कुमार कहते हैं कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो यह काफी नहीं है। उस पर और धारायें लगनी चाहिये। तुरत गिरफ्तारी होनी चाहिये। मुख्य मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अगर यह तर्क देकर कि इससे अशांति फैल जायेगी....उसे जेल के अंदर नहीं डालते तो यह आरोप पुनः प्रमाणित होगा कि वे इनसे सहानुभूति रखते हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि आसिया द्वारा बुर्कानशीन महिलाओं के साथ 23 मार्च को पाकिस्तान का झंडा लहराने, जुलूस निकालने तथा और उसका राष्ट्रगान गाने के जो विजुअल्स आये हैं वे किसी भी भारतीय का खून खौलाने के लिये पर्याप्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications