प्रियंका ने हाथरस पीड़िता की मां को गले लगा बंधाया ढांढस , बोलीं- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार देर शाम हाथरस पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका गांधी ने बंद कमरे में पीड़िता के परिवार से लगभग 1 घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया और सांत्वना दी। राहुल गांधी ने पीड़िता के माता-पिता और भाई से बात की और उनकी मांगें सुनीं। पीड़िता के परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं।

Recommended Video

    Hathras case: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे Rahul-Priyanka, बंद कमरे में की बात | वनइंडिया हिंदी
    Till the time justice is delivered, well continue this fight: Congress Priyanka Gandhi

    मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा हम उसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़िता का परिवार बच्ची का चेहरा तक नहीं देख पाया था। उन्होंने बताया कि परिवार की कुछ मांगें हैं। परिजन ने डीएम को हटाने और न्यायिक जांच की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक हम लड़ेंगे। परिवार न्यायिक जांच चाहता है।

    Till the time justice is delivered, well continue this fight: Congress Priyanka Gandhi

    राहुल गांधी ने परिवार से मिलने के बाद कहा है कि हाथरस केस में पीड़ित परिवार की रक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत पीड़ित परिवार की आवाज नहीं दबा सकती। उन्होंने ट्वीट किया, दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। कांग्रेस नेता ने कहा, इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को यह स्वीकार नहीं करना चाहिए।

    इससे पहले जब राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथरस जाने के लिए निकले थे तब दिल्ली-नोएडा-डायरेक्टवे (डीएनडी) पर पुलिस की बड़ी घेराबंदी थी। कुछ देर तक हंगामा चलता रहा और फिर राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी मिली। बता दें कि 1 अक्टूबर को हाथरस केस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताों को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+