टिकटॉक ने फेसबुक को पछाड़ा, बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप
टिकटॉक बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप
नई दिल्ली। साल 2020 में टिकटॉक दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोडड किए जाने वाला ऐप है। शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक ने इस मामले में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को पीछे छोड़ दिया है। मोबाइल एप एनालिटिक्स फर्म ऐप एनी ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है। रिपोर्ट जनवरी 2020 से नवंबर 2020 तक के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

टिकटॉक ने किया कमाल
मौजूदा साल, 2020 में चीनी ऐप टिकटॉक को एंड्रॉयड और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। App Annie की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप में टिकटॉक ने तीन पायदान की छलांग लगाई है। 2020 में सबसे ज़्यादा डाउनलोड किए जाने वाला ऐप टिकटॉक और इसके बाद दूसरे नंबर पर फेसबुक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 में टिक टॉक के मासिक एक्टिव यूजर्स 1 अरब का आंकड़ा छू सकते हैं।

व्हाट्सऐप तीसरे, इंस्टा पांचवे नंबर पर
2020 में डाउनलोड होने वाली ऐप की लिस्ट में पहले नंबर पर टिक टॉक और दूसरे पर फेसबुक रहा। इसके बाद तीसरे पर मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप है। चौथे नंबर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम क्लाउड मीटिंग है। जूम क्लाउड मीटिंग को लॉकडाउन के दौरान काफी ज्यादाडाउनलोड किया गया। इसके बाद पांचवे नंबर पर इंस्टाग्राम रहा है। ऐप पर (ग्राहक खर्च) के मामले में टिकटॉक दूसरे नंबर पर रहा है। ग्राहकों ने सबसे ज्यादा जिस एप पर पैसे खर्च किए वह डेटिंग एप टिंडर है।

भारत में बैन है टिकटॉक
टिकटॉक भारत में भी काफी लोकप्रिय था। इस साल जून में भारत सरकार ने कुछ और चीनी ऐप के साथ टिकटॉक को बैन कर दिया था। सुरक्षा का हलावा देते हुए इसे बैन कर दिया गया था। टिकटॉक बैन होने के बाद भारत में इसके यूजर्स में काफी निराशा देखने को मिली थी। कई यूजर्स ने तो टिकटॉक बैन होने पर खुदकुशी की कोशिश करने जैसे कदम उठाए थे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications