उमा भारती के भतीजे की गाड़ी से तीन लोगों की हुई मौत, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है
टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर टीकमगढ़-छतरपुर सड़क मार्ग पर पपावनी इलाके पास सोमवार को भाजपा के विधायक और बीजेपी नेता उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी की कथित एययूवी की चपेट में आने से तीनों मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब की है, जिस एसयूवी से यह हादसा हुआ वह कथित तौर पर बीजेपी विधायक राहुल सिंह लोधी की थी। जबकि विधायक राहुल सिंह ने दावा किया है कि उनकी एसयूवी से यह हादसा नहीं हुआ है। टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि मृतकों की पहचान बृजेंद्र अहिरवार, रवि अहिरवार और मदन के रूप में हुई है। मदन ने जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि बृजेंद्र और रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान तीनों मृतक मोटरसाइकिल पर सवार होकर टीकमगढ़ से बलदेवगढ़ की ओर जा रहे थे। जबकि एसयूवी दूसरी ओर से आ रही थी। सुजानिया ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विधायक राहुल सिंह लोधी की एसयूवी ने ही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के दौरान विधायक अपनी गाड़ी में थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications