20 साल की उम्र में टाइगर की बहन कृष्णा का दिल टूट गया था, बोलीं- पहली बार दर्द हुआ था, मैं बहुत सीरियस थी

मुंबई, 12 जुलाई। बॉलीवुड के जग्गू दादा जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का हाल ही में पहला सॉन्ग वीडियो सामने आया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इस गाने के वीडियो को 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। कृष्णा श्रॉफ किन्नी किन्नी वारी गाने के वीडियो में दिखीं हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही कृष्णा श्रॉफ ने यह भी साफ कर दिया है कि वह इस वीडियो के बाद बॉलीवुड में नहीं आने वाली हैं। फिटनेस फ्रीक कृष्णा श्रॉफ ने साफ किया है कि वह बॉलीवुड में नहीं आने जा रही हैं।

20 साल की उम्र में टूटा था दिल

20 साल की उम्र में टूटा था दिल

कृष्णा ने कहा कि मेरे लिए वो करना ज्यादा मायने रखता है जिसे करने का मेरे भीतर जुनून हो। किन्नी किन्नी वारी में काफी अच्छा संदेश था और इसका कॉन्सेप्ट काफी अच्छा था। मैंने इसमे बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं किया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि जैसी मैं हूं वैसी ही रहूं। जब कृष्णा से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 20 साल की थी तो उनका दिल टूटा था।

मैं पहले रिश्ते को लेकर सीरियस थी

मैं पहले रिश्ते को लेकर सीरियस थी

अपने इस अनुभव को याद करते हुए कृष्णा ने कहा कि जब मुझे पहली बार प्यार हुआ था तो हम तीन साल साथ रहे थे, मैं रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थी। हम दोनों ने साथ में रिश्ते की शुरुआत की थी। हम साथ रहे, हमने साथ दनिया देखी, साथ काम किया। यह ब्रेकअप बहुत ज्यादा खराब नहीं था। हम एक दूसरे की सहमति से अलग हुए। यह पहली बार था जब मेरे दिल में दर्द हुआ था, लेकिन उसके बाद मैंने खुद को प्रेरित किया। मैंने अपनी पूरी ऊर्जा जिसे मैंने रिश्ते में लगाया था उसे अपनी तरफ मोड़ा। जब मैंने ये किया, फिर मुझे रोकना नामुमकिन था। उसी के बाद से मेरी फिटनेस की यात्रा शुरू हुई और मेरी जिंदगी बदल गई, मैं इन तमाम अनुभव के लिए शुक्रगुजार हूं।

मेरे लिए फैन मोमेंट जैसा

मेरे लिए फैन मोमेंट जैसा

किन्नी किन्नी वारी गाने को गाने वाली राशि सूद भी कृष्णा से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुथ खुश हूं कि हमारे पास गाने में जबरदस्त लड़कियां हैं, मैं काफी रोमांचित थी कि कृष्णा अपने पहले वीडियो में डेब्यू करने जा रही हैं। मैं उनकी और उनके परिवार की बहुत बड़ी प्रशंसक है। मेरे लिए यह किसी फैन जैसा अनुभव था। श्रॉफ परिवार काफी प्रतिभावान है,खासकर कि टाइगर। वह अलग ही लेवल पर है। कृष्णा लेडी बॉस है। वह बहुत अच्छी है, मैंने सोचा भी नहीं था, मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं किसी ऐसे से बात कर रही जिसे मैं नहीं जानती।

 राशि का क्या कहना है गाने को लेकर

राशि का क्या कहना है गाने को लेकर

गाने को लेकर राशि ने कहा कि लॉकडाउन आर्टिस्ट को एकजुट करने का अच्छा जरिया था। हमने महसूस किया और सुना कि हमेशा लड़के लड़कियों के बारे में क्या सोचते हैं। सच कहूं तो वो लोग लड़कियों के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर करते हैं। लिहाजा हम मिलकर एक गाना बनाना चाहते थे जिससे साबित हो लड़कियों के भी दिल टूटते हैं और वो अपने लिए बोल सकती हैं। क्या भविष्य में राशि टाइगर श्रॉफ के साथ काम करेंगी इसपर उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगेगा। बता दें कि किन्नी किन्नी वारी गाना 1 जुलाई को रिलीज हुआ था,जिसे दिलजोत मावी, राशि सूद ने कंपोज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+