टाइगर श्रॉफ के खिलाफ केस की खबर पर भड़कीं मां आयशा, फोटोग्राफर की लगाई क्लास तो डिलीट किया पोस्ट
मुंबई, 03 जून। फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद टाइगर श्रॉफ की मां ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। आरोप है कि टाइगर श्रॉफ बिना काम के घर से बाहर घूम रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वह पुलिस को घर से बाहर होने की सही वजह नहीं बता पाए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस खबर को मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लेकिन विरल की पोस्ट को देखकर टाइगर की मां को गुस्सा आ गया।

सोशल मीडिया पर टाइगर की मां ने दिया जवाब
टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्राफ ने विरल बियानी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, डियर तुम्हारी जानकारी गलत है। वो लोग घर जा रहे थे, पुलिसवाले लोगों का आधार कार्ड जांच रहे थे। घर लौटते वक्त पुलिस ने टाइगर का आधार कार्ड चेक किया था। कोई भी ऐसे समय में घूमने का शौकीन नहीं है। इस तरह की कुछ भी बात कहने से पहले अपने तथ्यों को जांच लिया करो, शुक्रिया।
Recommended Video

फटकार के बाद डिलीट किया ट्वीट
आयशा ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर विरल बियानी की क्लास लगाई उसके बाद विरल ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। एक अन्य यूजर ने आयशा श्रॉफ को लेकर कमेंट किया और उनपर निशाना साधा तो आयशा ने जवाब दिया कि टाइगर ने जरूरतमंदों की मदद की, उन्हें खाना खिललाया, लेकिन इस बारे में टाइगर लोगो को नहीं बताना चाहता और दिखावा नहीं करना चाहता है। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ ने 7 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म हीरोपंती थी।

आने वाली फिल्म
फिल्म में टाइगर के प्रोजेक्ट्स की बात करें टाइगर की आखिरी फिल्म बागी 3 बड़े पर्दे पर आई थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थी। टाइगर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो हीरोपंती 2 और गणपत में नजर आएंगे। हीरोपंती में टाइगर के साथ मुख्य भूमिका में तारा सुतारिया नजर आएंगी जबकि गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि मौजूदा महामारी के हालात में क्या टाइगर की फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications