VIDEO : बाघ को देख थम गईं लोगों की सांसें, ट्रैफिक कॉन्सटेबल ने समझदारी से कराई Royal Road Crossing
टाइगर और इंसानों के टकराव को रोकने का प्रयास करते ट्रैफिक कॉन्सटेबल की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
नई

बड़ी संख्या में वाहन सवारों की कतार
बाघ और इंसान का टकराव रोकने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन सवार लोग जाने के इंतजार में खड़े हैं। वहां मौजूद तीन-चार लोग इन लोगों को रोके रहते हैं।

ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल की समझदारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों को इसलिए रोका गया था, क्योंकि जिस जगह से गुजर रहे थे वहां से एक बाघ गुजरने वाला था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल दर्जनों गाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहा है। रोके गए यह वाहन सवार कौतुहल के साथ जवाब के इंतजार में हैं कि आखिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है।

सड़क पार करता बाघ
सड़क पर खड़े लोगों में शामिल एक व्यक्ति समझाता है कि इस जगह से बाघ रोड क्रॉस करने वाला है। वायरल वीडियो में देखिए कि लगभग 15 सेकंड के इंतजार के बाद बाघ सड़क पार करता है। इसके बाद बाघ बिना नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर चला जाता है।

ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के साथ कोई तकरार नहीं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लिखा गया, प्रशंसा वाहन सवार लोगों की भी करनी होगी। इन्होंने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के साथ कोई तकरार किए बिना बाघ का ध्यान रखा उसके गुजरने के बाद ही उस सड़क पर ट्रैफिक दोबारा शुरू हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार पहिया वाहनों में सवार लोग इस मौके को अपने कैमरे में कैद करने को बेताब दिखे।

इंचरनेट पर मजेदार रिएक्शन
कई लोगों को मोबाइल कैमरे में वीडियो शूट करते देखा गया। वीडियो में मौजूद एक पुलिसकर्मी वहां मौजूद लोगों को शांत रहने की अपील करता दिखा। पुलिसकर्मी का कहना था कि इंसानों के शोर से जानवर आतंकित होते हैं, शांति बनाए रखें। सबसे सुखद नजारा ये रहा कि इंसानों के सामूहिक प्रयास से शांतचित्त बाघ चुपचाप सड़क पार कर जाता है। राहगीर भी बिना तकरार रास्ता छोड़ने को तैयार दिखे।
देखिए वीडियो-
वीडियो की लोकेशन अज्ञात, घटना प्रेरक
बाघ के सड़क क्रॉस करने की घटना पर समाचार एजेंसीANI की रिपोर्ट में कहा गया, ट्विटर पर यह वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के अधिकारी प्रवेश कसावन ने शेयर की। उन्होंने पुलिसकर्मी और वहां से गुजर रहे नागरिकों की तारीफ भी। उन्होंने लिखा कि ग्रीन सिगनल केवल टाइगर के लिए है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। लेकिन आईपीएस ऑफिसर ने कहा, वीडियो की लोकेशन अज्ञात है लेकिन इस वीडियो का महाराष्ट्र का होने का दावा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications