Good News: सस्ता हो सकता है आपका सफर, रेलमंत्री ने दिए ट्रेन किराया कम करने के संकेत

नई दिल्ली। रेल से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में ट्रेन टिकटों के दाम घट सकते हैं। रेलमंत्री ने किराया कम करने की ओर संकेत दिए हैं। राजधानी, शताब्दी और दुरंतों में सफर के लिए आपको ऑफ सीजन में कम पैसे देने पड़ सकते हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात के संकेत दिए कि ऑफ सीजन के दौरान जब की ट्रेन पूरी तरह से बुक नहीं होती है या ऑफ सीजन होता है उस वक्त इन ट्रेनों के टिकटों के दाम किए जा सकते हैं।

 घट सकता है किराया

घट सकता है किराया

इंटरव्यू के दौरान रेलमंत्री ने कहा कि ऑफ-सीजन में जब ट्रेन पूरी तरह भरी नहीं रहती है तो टिकटों के दाम कम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फ्लेक्सी-फेयर सिस्टम की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे एक फ्लेक्सी-फेयर सिस्टम की जगह डायनेमिक फेयर सिस्टम रख सकते हैं। जैसे डिमांड के वक्त किराया बढ़ जाता है उसी तरह मांग कम रहने पर किराए में रियायत दी जाएगी।

 फ्लेक्सी-फेयर सिस्टम से रेलवे की कमाई

फ्लेक्सी-फेयर सिस्टम से रेलवे की कमाई

आपको बता दें कि पिछले साल ही रेलवे ने फ्लेक्सी-फेयर सिस्टम लागू किया। इस सिस्टम के तहत ट्रेन की शुरुआती 10 प्रतिशत सीटें भरने के बाद अगली 10 प्रतिशत सीटों के लिए टिकटों के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। फिर इन सीटों के भरने पर किराया और बढ़ा दिया जाता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रेलवे के इस फ्लेक्सी फेयर सिस्टम से सितंबर 2016 से अगस्त 2017 के बीच 540 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की।

यात्री नाखुश

यात्री नाखुश

रेलवे के फ्लैक्सी सिस्टम भले ही रेलवे के लिए कमाई का जरिया हो, लेकिन इससे यात्रियों में नाराजगी है। कई बार उन्हें ट्रेन में सफर के फ्लाइट के बराबर या फिर उससे ज्यादा किराया चुकाना पड़ता है। जिसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। रेलमंत्री लोगों की इसी नाराजगी को अब शांत करना चाहते हैं। रेल मंत्री ने इसलिए डायनेमिक प्राइसिंग की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+