अमिताभ बच्चन सबसे विश्वसनीय, धोनी इनोवेटिव, विराट सबसे निडर, जानें TIARA रिपोर्ट में कौन सा सेलेब्रिटी टॉप पर

अमिताभ बच्चन सबसे विश्वसनीय, धोनी इनोवेटिव, विराट सबसे निडर, जानें TIARA रिपोर्ट में कौन सा सेलेब्रिटी टॉप पर

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से TIARA रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में सेलेब्स के ब्रांड्स के रुप में सर्वे करवाया गया है। जिसमें पता चला है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सबसे विश्वसनीय सेलेब्रिटी हैं। (Most Trusted) अमिताभ बच्चन को TIARA स्कोर 88.0 मिला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन सबसे प्रतिष्ठित, सबसे बुद्धिमान और सबसे ईमानदार केटेगरी में भी टॉप पर हैं। सबसे विश्वसनीय सेलेब्रिटी में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 86.8 के स्कोर के साथ हैं। इस रिपोर्ट में महेंद्र सिंह धोनी (MS Ddoni) को सबसे इनोवेटिव सेलेब्रिटी बताया गया है और वहीं विराट कोहली ( Virat Kohli) को सबसे ज्यादा निडर कहा गया है। इस सर्वे में 180 सेलेब्स को शामिल किया गया था, जिसमें 69 बॉलीवुड के और 67 टेलीविजन के, 37 खेल के और अन्य सात सेलिब्रिटी शामिल किए गए थे।

Recommended Video

    Dhoni innovative, Amitabh most-trusted, जानें TIARA Report में कौन सा Celebs है टॉप | वनइंडिया हिंदी
    TIARA

    जानें कौन किस केटेगरी में है टॉप पर

    -एमएस धोनी 86 स्कोर के साथ सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। मिताली राज 83.9 स्कोर के साथ और दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर करते हुए अपने क्षेत्रों की सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी हैं।

    -Most Attractive celebrity couple- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मोस्ट ट्रस्टेड सेलिब्रिटी कपल हैं। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह भारत के सबसे सम्मानित सेलिब्रिटी कपल हैं।

    TIARA

    -India most identifies- आयुष्मान खुराना 88.5 स्कोर के साथ सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले सेलिब्रिटी हैं। उनके पीछे विक्की कौशल 88 स्कोर के साथ और करीना कपूर 86.3 स्कोर पर हैं।

    -Most Attractive- मोस्ट अट्रैक्टिव केटेगरी में आलिया भट्ट 90.7 के स्कोर के साथ टॉप पर हैं। वहीं विराट कोहली 90 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर और ऋतिक रोशन को 87.7 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

    - Most Appealing मोस्ट अपीलिंग केटेगरी में अक्षय कुमार 93.5 के स्कोर के साथ सबसे टॉप पर हैं। वहीं इस लिस्ट में 92.2 स्कोर के साथ रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर और 91.8 स्कोर के साथ विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मोस्ट अपीलिंग कपल चुने गए हैं।

    TIARA

    -Most Respected celebrity- अमिताभ बच्चन 90 स्कोर के साथ भारत के सबसे सम्मानित सेलिब्रिटी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दीपिका दुसरे नबंर पर 87.9 स्कोर के साथ हैं और 87 स्कोर के साथ धोनी तीसरे नंबर पर हैं।

    -विराट कोहली कई केटेगरी में सबसे टॉप पर हैं - विराट सबसे अधिक निडर, सबसे आकर्षक और सबसे स्टाइलिश केटेगरी में टॉप पर हैं।

    -Most Controversial roster-विराट मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रोस्टर में भी सबसे ऊपर हैं। इसमें हार्दिक पांड्या दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इस लिस्ट में अन्य नाम हैं सलमान खान, कंगना रनौत, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, सानिया मिर्जा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।

    -Most Good Value केटेगरी में सचिन तेंदुलकर सबसे टॉप पर हैं। वहीं धोनी ऑथेंटिक एंड मोस्ट डाउन-टू-अर्थ केटेगरी में टॉप पर हैं। महिला खिलाड़ियों सबसे विश्वसनीय साइना नेहवाल को चुना गया है।

    TIARA

    -Most Beautiful- दीपिका पादुकोण को द मोस्ट ब्यूटीफुल एंड ग्लैमरस केटेगरी में टॉप पर रखा गया है। उन्हें इस केटेगरी में 60.3 स्कोर मिले हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर 57.7 स्कोर के साथ हैं। वहीं रणबीर कपूर 52.4. स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर बैं।

    -अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सबसे बहुमुखी (Most Versatile) कलाकार लिस्ट में टॉप पर है। Most Distinctive कैटेगरी में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी टॉप पर हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+