Weather Updates: कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, 5 दिनों के लिए जारी हुआ Alert
नई दिल्ली। मार्च की शुरुआत के साथ ही देश की राजधानी समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। लोगों को अभी से गर्मी चुभने लगी हैं। कई जगहों पर पारा 30 डिग्री तक तक पहुंच चुका है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अफगानिस्तान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की संभावना हैं और इसी कारण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

देश के कई राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि आज से लेकर 11 मार्च तक देश के कई राज्यों में मौसम की उलट-पलट देखने को मिलेगी। विभाग ने हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है तो वहीं दिल्ली के तापमान में भी तब्दीली होगी, दिन का तापमान यहां बढ़ेगा तो वहीं हल्की-फुल्की बूंदाबादी के भी आसार है। केवल दिल्ली ही नहीं यूपी-एमपी में भी गर्मी पड़ेगी लेकिन बिहार दोनों राज्यों की अपेक्षा कुछ कम गर्म होगा।

आंधी-तूफान आने की आशंका
कश्मीर के ऊपर चक्रवातीय हवाएं भी सक्रिय हैं, जिसके कारण भी देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान आने की आशंका है। इसी कारण यूपी, एमपी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। पहाड़ों पर भी विक्षोभ के ही कारण बर्फबारी और बारिश के आसार है और कल हिमाचल और घाटी के कुछ जगहों पर बारिश हुई भी है। वैसे इस बार आपलोग भीषण गर्मी के लिए पूरी तरह से तैयार रहिए।

खूब तपेगी गर्मी
क्योंकि मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में मार्च में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है और यही हाल ओडिशा और आंध्रा का भी रहने वाला है।
कुछ स्थानों पर बर्फबारी के आसार
फिलहाल स्काईमेट के मुताबिक छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है, पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं और उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं।
-
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
सावधान! मोबाइल पर कभी भी आ सकता है वाइब्रेशन अलर्ट सायरन, जानिए क्या और क्यों किया जा रहा टेस्टिंग अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Sikkim Avalanche Warning: सिक्किम-उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अगले 24 घंटे भारी, घर से निकलने से पहले ये पढ़ें -
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications