Thunderstorm: हेमा मालिनी की कार के आगे गिरा पेड़, बाल-बाल बचीं
Recommended Video

नई दिल्ली: उत्तर भारत में रविवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया, इस तूफान में करीब 40 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हेमा मालिनी बाल-बाल बच गई। रविवार शाम वो एक सभा को संबोधित करके लौट रही थी, इसी दौरान उनके काफिले के आगे एक पेड़ गिर गया। ड्राइवर ने किसी तरह से कार को नियंत्रित किया और फिर सुरक्षाकर्मियों ने पेड़ हटाकर रास्ता साफ किया।

जनसभा को संबोधित करने वाली थीं हेमा मालिनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भाजपा सांसद मांट तहसील के मिट्ठौली गांव में जनसभा को संबोधित करने वाली थी, जनसभा में हेमामालिनी मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ से पहले लोगों को ‘सबका साथ, सबका विकास' के नारे का संदेश देने गई थीं।

खराब मौसम के कारण बंद करना पड़ा भाषण
जब हेमा मालिनी सभा को संबोधित कर रही थी तभी मौसम खराब हो गया, जिसके बाद सभा को तभी रोक दिया गया और वहां से चलने का फैसला किया गया। अपने सुरक्षाकर्मियों और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हेमा मालिनी कुछ ही किलोमीटर दूर चली थी तभी उनकी कार के आगे एक पेड़ गिर गया, जिसके कारण हेमा मालिनी को करीब आधा घंटा सड़क पर ही रुकना पड़ा।

आईजीआई पर करीब 180 फ्लाइट्स प्रभावित हुई
तूफान की वजह से यातायात काफी प्रभावित हुआ। सड़क किनारे कई पेड़ गिर गए तो वहीं, राजधानी दिल्ली से आने और जाने वाली कई दर्जन फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर करीब 180 फ्लाइट्स प्रभावित हुई।

तूफान से दिल्ली के लोग भी हुए प्रभावित
तूफान ने राजधानी दिल्ली के लोगों को भी काफी परेशान किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को तूफान के कारण पूरी दिल्ली से पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 260 कॉल्स आईं। सिर्फ दिल्ली में तेज हवा की चपेट में आकर 190 पेड़, 40 जगहों पर खंभे और 31 जगहों पर दीवारें गिर गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications