Weather Today: अगले तीन घंटों में तमिलनाडु के इन हिस्सों में होगी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
देश के कई हिस्सों में मौसम ने रुख बदला है। इस कड़ी में मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भी मौसम का हाल बयां किया है। जानकारी के मुताबिक अगले तीन घंटों में तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, नागपट्टिनम और रामनाथपुरम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस कड़ी में तमिलनाडु भी मौसम की मार से अछूता नहीं है। हाल ही में आईएमडी ने राज्य के कई जिलों को लेकर ये चेतावनी जारी की है।

राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां भी बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली एनसीआर में नवंबर के महीने से ही ठंड ने धीरे धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। लोग गर्म कपड़ों के साथ बाहर निकल रहे हैं। बीते दिनों बारिश होने से प्रदूषण में भी काफी कमी देखी गई।
अन्य राज्यों की बात की जाए तो पहाड़ी इलाकों में भी ठंड देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में भी मौसम ने काफी समय से मिजाज बदलने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों में तो अब भी गर्मी है लेकिन पहाड़ी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications